सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कर्मनाशा नदी में बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा, विधायक प्रतिनिधि ने पीड़ितों को दी मदद का आश्वासन

जमानियां (गाजीपुर): कर्मनाशा नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गांवों का दौरा कर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता का आश्वासन दिया।

अमरेन्द्र प्रताप सिंह
  • Sep 20 2024 1:48PM

जमानियां (गाजीपुर): कर्मनाशा नदी के किनारे बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर से कर्मनाशा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा, जिससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से घुसने लगा। देखते ही देखते ग्राम गायघाट, धुस्का, कसेरुवा बाढ़ से घिर गए और पानी देवढ़ी गांव तक पहुँच गया। जबुरना, घरोहिया और रोहुणा जैसे अन्य गांवों के खेत भी बाढ़ के पानी में डूब गए।

बाढ़ के कारण तटवर्ती इलाकों के लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि गायघाट गांव में बाढ़ का पानी चारों ओर फैल गया है, जिससे संपर्क मार्ग भी डूब गए हैं। पशुपालक अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधने के लिए चारा लेकर जा रहे हैं।

धुस्का गांव में मुसहर बस्ती और नदी किनारे की मल्लाह बस्ती पूरी तरह बाढ़ के चपेट में आ गई है। सभी पीड़ित लोग अपने सामान और पशुओं के साथ प्राथमिक विद्यालय में शरण लिए हुए हैं। कसेरुवा गांव चारों ओर से घिर गया है, और लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश कर रहे हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार