सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सूरत के सैयदपुरा में गणेश पंडाल पर जिहादियों ने किया पथराव, घटना के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा... 6 साजिशकर्ता समेत 33 गिरफ्तार

Surat Violence: गणपती की प्रतिमा से अभद्रता के बाद गुजरात के सूरत में भारी सांप्रदायिक तनाव।

Ravi Rohan
  • Sep 9 2024 1:11PM

गुजरात कि राजधानी सूरत के लालगेट इलाके में गणेश उत्सव के दौरान रविवार देर रात 6 जिहादियों के झुंड ने पंडाल पर पथराव कर दिया। इसके विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने पथराव करने वाले सभी जिहादियों को गिरफ्तार कर लिया। पथराव की वारदात का समर्थन करने वाले 27 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

आज यानी सोमवार की सुबह से मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस की उपस्थिति में गणेश पूजा भी की गई है। स्थिति को संभालने के लिए करीब एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोग जिहादी है। जिसमें से कुछ नाबालिग भी हैं।

'वरियावी चा राजा' पर फेंके पत्थर

सैयदपुरा इलाके में 'वरियावी चा राजा' के नाम से प्रसिद्ध गणेश प्रतिमा पर छह युवकों ने पत्थर फेंका। आरोपियों में से 4 वयस्क और 2 नाबालिग हैं। सभी आरोपी टेंपो में सवार होकर आए थे। पथराव के बाद आरोपी भागने लगे, लेकिन पूजा आयोजकों ने सभी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस घटना के बाद जिहादियों के परिजन और उनके इलाके के 200 से ज्यादा लोग थाने पहुंच गए। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच भी पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और 10 से ज्यादा आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

बताया जा रहा है कि, थाने के बगल वाली सड़क से पथराव हुआ। जिस गणेश पंडाल में पथराव की घटना हुई, वहां से पुलिस चौकी महज 100 मीटर की दूरी पर है। पुलिस चौकी के करीब एक मुख्य सड़क और 6 गलियां हैं। रात करीब साढ़े दस बजे थाने की एक गली से पथराव शुरू हुआ और इसके बाद तीन गलियों से पथराव होने लगा। सूचना मिलते ही सूरत पुलिस की क्राइम ब्रांच, SOG, PCB समेत सभी एजेंसियों के पुलिसकर्मी सैयदपुरा पहुंच गए।

दोबारा पथराव के बाद तनाव वाले हालात हो गए। इसके बाद रात 12:40 बजे सैयदपुरा पुलिस चौकी के पास से गुजरने वाली सड़क से फिर पथराव शुरू हो गया। देर रात दोबारा पथराव के बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया। भीड़ ने सैयदपुरा थाने को घेर लिया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई। लोगों की भीड़ ने पूरे इलाके में जमकर उत्पात मचाया और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की। 

पथराव में DCP विजय गुर्जर समेत 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। घटना में आसपास की इमारतों से भी पथराव किया गया। इसके बाद देर रात स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ पर आंसू गैस के करीब 10 गोले भी दागे गए। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार