सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Governor of Jharkhand: संतोष कुमार गंगवार बनें झारखंड के नए राज्यपाल, 12वें गवर्नर पद की ली शपथ

Santosh Kumar Gangwar: सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने नए गवर्नर के रूप में ली शपथ, पीएम मोदी का जताया आभार।

Ravi Rohan
  • Jul 31 2024 8:56PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड राज्य का नए राज्यपाल नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार गंगवार ने आज यानी बुधवार को झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। 76 वर्षीय गंगवार को सी.पी.राधाकृष्णन के स्थान पर झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का गवर्नर नियुक्त किया गया है। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने संतोष कुमार गंगवार को आज राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव एल.खियांग्ते, कई मंत्री और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास करेगा झारखंड

8 बार के सांसद रह चुके संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, वह आदिवासी नेता 'धरती आबा' बिरसा मुंडा की धरती पर आकर बहुत प्रसन्न हैं। गंगवार ने कहा कि, "झारखंड देश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा और अपने समृद्ध संसाधनों के संग विकास के शिखर तक पहुंचेगा। मुझे भरोसा है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड प्रगति करेगा।"

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बनें डेका

इधर बुधवार को ही छत्तीसगढ़ में भी नए राज्यपाल का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। रामेन डेका ने आज यानी बुधवार को छत्तीसगढ़ के राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ ली। डेका छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल बने हैं। नवनियुक्त राज्यपाल के रुप में रामेन डेका ने विश्व भूषण हरिचंदन का स्थान लिया है। राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महामहिम रामेन डेका को बधाई दी है।

रमेन डेका असम से दो बार सांसद रहे हैं। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने डेका को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात राज्यपाल रमेन डेका को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी मौजूद थी। छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने राज्यपाल डेका को गुलदाश्ता भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार