सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 24 2024 9:20AM

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति मंगलवार के दिन विधिपूर्वक भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है। उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन के हर संकट से निजात मिलती है। अगर आप भी अपना जीवन सुखमय चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन इस विधि से हनुमान जी की पूजा करें। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान अपना ख्याल रखें। आपकी सेहत ठीक रहेगी।  आज आपको कारोबार में आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है, जिसके चलते आपको अपने किसी करीबी से मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में पत्नी के साथ किसी बात को लेकर अनबन रहेगी।

वृष (Taurus)- आज आप अपने मन में एक नया उत्साह महसूस करेंगे। आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं, जिसके लिए आप अपने सहकर्मियों से सलाह ले सकते हैं। आज व्यापार में लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी में नया निवेश करने का मन बन सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य होने की संभावना रहेगी। पत्नी और बच्चों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन (Gemini)- आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको किसी बड़ी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोलेगी। साथ ही आज आप व्यापार में कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।  जिससे आने वाले समय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए यह अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।

कर्क (Cancer)- आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति के संपर्क से आज आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह (Leo)- आज आप शारीरिक रूप से कमज़ोर महसूस करेंगे, जिसके कारण आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ में आया हुआ काम आपके हाथ से फिसल सकता है। आपका बिज़नेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या (Virgo)-  आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी या भावुकता में न लें, अन्यथा इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी को बड़ी रकम उधार देना आपके हित में नहीं रहेगा। आपके और आपकी पत्नी व बच्चों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

तुला (Libra)- आज आपका मन नकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बातें भी आज आपको बुरी लगेंगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद पैदा कर सकते हैं। अगर आप विवादों से बचना चाहते हैं तो आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में बड़े लेन-देन से बचें। साथ ही पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में चल रहे विवाद से भी दूर रहें, अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)- आज अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करने से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप बिजनेस में कोई बड़ा सौदा करते हैं तो कागजी कार्रवाई अच्छी तरह से जांच लें। उसके बाद ही कोई फैसला लें। आज अपनी पत्नी से अपनी भावनाएं शेयर करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु (Sagittarius)- आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जायेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। आज आप अपने जीवन के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें लोग आपका साथ देंगे। व्यवसाय- व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आज आप अपनी पत्नी और बच्चों के लिए कुछ पैसे बचा सकते हैं।

मकर (Capricorn)- आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको दोस्तों और परिवार के सदस्यों से आर्थिक मदद मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी पत्नी का परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप मानसिक रूप से चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)- आज आप किसी नए काम के सिलसिले में बाहर यात्रा कर सकते हैं। आप जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आपका उद्देश्य पूरा होता नजर आएगा। आज पुराने विवाद को सुलझाने की कोशिश करें जो आपकी तरक्की में बाधा बन रहे हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की संभावना बन सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं। पत्नी और बच्चों के लिए आज आपको अपना स्थान बदलना आवश्यक होगा।

मीन (Pisces)- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवन के लिए बड़ी रकम जमा कर सकते हैं, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित नजर आएगा। आज व्यापार में किसी को बड़ी रकम उधार न दें। परिवार में सामंजस्य की कमी रहेगी, जिसके कारण कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। पत्नी से ससुराल वालों की बुराई करना आज आपको महंगा पड़ सकता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार