सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस का झूठ आगामी हरियाणा चुनाव में काम नहीं आएगा : मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की चल रही तैयारियां।

Ravi Rohan
  • Jul 6 2024 5:27PM

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज यानी शनिवार को हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर राज्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान खट्टर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।  

बैठक के बाद खट्टर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है। पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कांग्रेस द्वारा बोला गया झूठ आगामी चुनाव में काम नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जिस चालबाजी का इस्तेमाल किया, वह अब काम नहीं करेगा।

जनता देगी करारा जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तमिलनाडु नहीं, बल्कि हाथरस जाने पर मनोहर लाल ने कहा कि "मैंने लोकसभा में उनके बयान सुने हैं। मुझे आश्चर्य है कि उनके मुंह से ऐसे शब्द निकलते कैसे हैं क्या पूरा हिंदू समाज हिंसक है चुनाव के दौरान देश की जनता उन्हें करारा जवाब देगी।"

2019 में सभी सीटों पर भाजपा का परचम 

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने राज्य में 5-5 सीटें जीती। भाजपा ने 46.11 प्रतिशत वोट शेयर दर्ज किए। जबकि कांग्रेस ने 43.67 प्रतिशत वोट शेयर दर्ज किए। वहीं उसके गठबंधन सहयोगी आम आदमी पार्टी ने 3.94 प्रतिशत वोट शेयर दर्ज किए। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने 240 सीटें जीती, जो साल 2019 की 303 सीटों से काफी कम है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर मजबूत सुधार दर्ज किया था। जहां भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए ने 292 सीटें जीतीं, वहीं इंडिया ब्लॉक ने कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए और सभी पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए 230 का आंकड़ा पार कर लिया।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार