सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वाले के लिए आज का दिन रहेगा लाभकारी, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा मां लक्ष्मी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 27 2024 9:09AM

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और शुक्र देव का पूजन होता है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की शुभता से सौंदर्य में निखार, ऐश्वर्य, कीर्ति और धन-दौलत प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा मां लक्ष्मी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा के दौरान अपना ख्याल रखें। आज आपको अपने कारोबार में आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है, जिसके चलते आपको अपने किसी करीबी से मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में कुछ बातों को लेकर मनमुटाव रहेगा।

वृष (Taurus)- आज आपके मन में एक नया उत्साह देखने को मिलेगा। आपके मन में कोई नया काम करने का विचार आ सकता है, जिसके चलते आप अपने सहकर्मियों से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। आज व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी में नया निवेश करने का मन हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन (Gemini)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य की दृष्टि से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए दरवाजे खोलेगी। साथ ही आज आप अपने कारोबार में बड़े बदलाव भी कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ के योग बनेंगे। शेयर बाज़ार में निवेश करने का यह अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक समारोह का आयोजन होगा। परिवार के साथ आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।

कर्क (Cancer)- आज कोई भी बड़ा फैसला न लें, नहीं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस में कोई भी बड़ी डील किसी परिचित के साथ ही करें, अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में चल रहा विवाद आज समाप्त हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (Leo)- अगर आज आप बाहर यात्रा पर जाते हैं तो वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, अन्यथा दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कारोबार में बदलाव करना आज आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। अगर कोई नई योजना आपके मन में है तो उसके लिए सही समय का इंतजार करें। आज परिवार में लोग आपकी बातों को महत्व नहीं देंगे, जिससे आप अपनों से नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने परिवार का स्थान बदल सकते हैं।

कन्या (Virgo)-  आज आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा। किसी गुरु का सानिध्य मिल सकता है, जिससे आपका मन आध्यात्म की ओर झुकेगा। आज आप परिवार की चिताओं से मुक्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। पारिवारिक लोग आज आपके पक्ष में दिखाई देंगे। साथ ही आज आपका कोई निर्णय परिवार के लोगों को ठेस पहुंचा सकता है।

तुला (Libra)- आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है। आज आपका कोई खास फैसला आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।  कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं, आज आप भविष्य के लिए कोई बड़ा फंड निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा और मतभेद दूर होंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य कारणों से आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। आज बाहर का खान-पान करने से बचें, अन्यथा आप मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आज बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम न लें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मन हो सकता है।

धनु (Sagittarius)- कुछ परेशानियों के कारण आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपका मन परेशान नजर आएगा, किसी से बात करते समय सावधानी बरतें। आज विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। आज कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी। कारोबार में गिरावट महसूस होगी, आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मन बना सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

मकर (Capricorn)- आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। मौसम को देखते हुए आप अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आप अपने माता-पिता के लिए कुछ खास कर सकते हैं, जिससे आपके और उनके बीच की दूरियां खत्म हो जाएंगी।आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है और व्यापार में भी बड़े मुनाफे की संभावना है। परिवार में किसी का आगमन होगा, जिससे कुछ समस्याएं सुलझ जाएंगी। पार्टनर के साथ मतभेद दूर होंगे और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)-  आज का दिन आपके लिए सुखद और शानदार रहने वाला है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस में किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही आज आप संपत्ति खरीदने का भी मन बना सकते हैं। आज आप परिवार के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मीन (Pisces)- आज आपको किसी दुखद समाचार का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपका मन उदास रहेगा। आज अपने व्यवसाय में परिवर्तन न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को बड़ी रकम न दें, अन्यथा आपका काम उलझ सकता है। कुछ मामलों को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद रहेगा। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार