इनपुट- ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ
राजधानी लखनऊ में विभूतिखंड पुलिस और डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम को बड़ी सफलता मिली है। यहां दिन में कूड़ा बीनने और रात को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। दोनों के पास से पुलिस ने 10 किलो 50 ग्राम चांदी बरामद की गई है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि असम बोगाईगांव निवासी चांद बादशाह शेख, जमाल उर्फ लालू को असम से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से दस किलो चांदी का सामान मिला है। यह 20 मई की रात उदयटावर स्थित नीतू ज्वैलर्स से चोरी हुआ था। पूछताछ में चांद बादशाह ने बताया कि वह लोग गोमतीनगर और आस-पास बस्तियों में रहते हैं। दिन में कूड़ा बीनने के लिए जगह-जगह घूमते हैं। इसी दौरान बंद मकान, दुकानों को चिह्नित करते हैं। नीतू ज्वैलर्स को भी कूड़ा बीन अगला लेख के दौरान ही चिह्नित किया गया था।
गिरफ्तार किए गए असम के रहने वाले दोनों अभियुक्त का नाम जमाल और चांद बादशाह है। गिरोह के अन्य दो साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है। ये शातिर क्षेत्र में घूम-घूम कर बंद मकान व ज्वेलर्स की दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए अभियुक्त जमाल के खिलाफ लखनऊ के ठाकुरगंज थाने 10 और विभूति खंड थाने में एक मुकदमा दर्ज है।