सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

विष्णु के सुदर्शन का दिखा तस्करों में ‘डर’…CG में गौ तस्करों में दिखने लगा खौफ..लालखान, तबारक, शाहिद और आफताब ने किया सरेंडर

SP के डर से थर्रा रहे हैं गौ तस्कर

योगेश मिश्रा, राज्य ब्यूरो प्रमुख
  • Jul 31 2024 9:20PM
छत्तीसगढ़ के जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह के कड़े रूख का असर मवेशी तस्करों पर दिखाई दे रहा है। लंबे समय से फरार मवेशी तस्कर अब पुलिस के हत्थे चढ़ने से बचने के लिये कोर्ट के माध्यम से आत्मसमर्पण करने को मजबूर हो रहे हैं। जशपुर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर लगातार इनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।


थाना कुनकुरी के अप.क्र. 27/2023 धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परि. अधिनियम के फरार आरोपी मो. लालखान उम्र 46 वर्ष निवासी गोविन्दपुर थाना जारी जिला गुमला (झारखंड) हाल मुकाम-साईंटांगरटोली चौकी लोदाम का जो पिछले वर्ष से पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा था, वह दिनांक 29.07.2024 को कुनकुरी न्यायालय में सरेंडर करने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है।
                   


इसी तरह थाना कुनकुरी के अप.क्र. 32/2023 धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परि. अधिनियम के फरार आरोपी मो. तबारक खान उम्र 32 साल निवासी डड़गांव चौकी मनोरा एवं उसका साथी शाहिद खान उम्र 40 साल निवासी गोविन्दपुर थाना जारी जिला गुमला (झारखंड) जो पिछले वर्ष से मवेशी तस्करी के उक्त प्रकरण में फरार चल रहे थे, इनके विरूद्ध जे.एम.एफ.सी. न्यायालय कुनकुरी द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। उक्त दोनों आरोपियों द्वारा दिनांक 30.07.2024 को कुनकुरी न्यायालय में सरेंडर करने पर स्थाई वारंट तामील किया गया। 
                    

SP के डर से थर्रा रहे हैं गौ तस्कर
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि पुराने प्रकरण के फरार बड़े मवेशी तस्कर जशपुर पुलिस के भय से लगातार कोर्ट के माध्यम से सरेंडर कर रहे हैं। तस्करों के विरूद्ध तैयार की गई व्यापक रणनीति एवं पुलिस की लगातार कार्यवाही से क्षेत्र में मवेशी तस्करों पर काफी हद तक लगाम लगाया गया है।

थाना कुनकुरी के अप.क्र. 112/2023 धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परि. अधिनियम के फरार आरोपी मो. आफताब शाह उर्फ आफताब मीर उर्फ शौकत अली उम्र 27 साल निवासी साईंटांगरटोली दिनांक 11.08.2023 को पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.के. 5874 में अपने साथियों के साथ पशु तस्करी करते हुये पत्थलगांव से कुनकुरी की ओर आने की सूचना पर कुनकुरी पुलिस स्टाफ़ द्वारा मेन रोड कुनकुरी शासकीय अस्पताल के पास चौक पर एक ट्रक को रोड़ में आड़ा खड़ी कर नाकाबंदी किया गया, कुछ देर बाद उक्त पीकअप पहुंचा। जिसके चालक को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया परंतु चालक द्वारा पीकअप को न रोककर आगे बढ़ा दिया और बीच रोड में खड़ी ट्रक के बम्फर एवं नाकाबंदी हेतु लगाये स्टॉपर को ठोकर मारते हुये आगे बढ़ गई और पीकअप अनियंत्रित हो गई, इसी दौरान पीकअप वाहन में सवार मो. आफताब शाह चलती हुई पीकअप वाहन से फिल्मी स्टाईल से कूदकर भाग गया था। उक्त आरोपी द्वारा दिनांक 24.07.2024 को कुनकुरी न्यायालय में सरेंडर करने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार