सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों की परेशानियां होंगी खत्म, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशि वालों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Jul 30 2024 9:17AM

हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी-न-किसी देवी-देवता को समर्पित है।  वैसे ही मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। हनुमान जी को संकटमोचक कहा जाता है। क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी कष्ट हरते है। ऐसे में आइए जानते है आज यानी मंगलवार का दिन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। 

मेष (Aries)- मेष राशि वालों आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है।  आज आपकी वाणी से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।  जिस कारण आपका कोई पुराना बिगड़ा हुआ कार्य बन सकता है। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृष (Taurus)- वृष राशि वालों आज के दिन आप कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकते है। जिससे आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। आज आप किसी बड़े षड्यंत्र में फंस सकते है। इस लिए आज आपको सावधानी बरतने की जरुरत है।व्यापार-व्यवसाय में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों आज आप वाहन आदि संभाल कर चलाएं। आज आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में भी आज आपके विरोधी बढ़ेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों आज आपके मन में काफी नए-नए विचार आएंगे। आज का दिन आपको कोई विशेष लाभ होने वाला है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशखबरी से भरा रहेगा।। इसके लिए तैयार रहिए। साथ ही आज व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। जिससे आगामी समय में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों आज का दिन आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशानियां महसूस होंगी। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ बड़ी डील करना आज आपके लिए ठीक नहीं है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं।व्यापार-व्यवसाय में बड़े लेनदेन से बचें। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहें। नहीं तो आप बड़े नुकसान में पहुंच सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों आज यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई भी बड़ी डील करें तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। तभी कोई निर्णय लें। 

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। आज आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों आज आपके परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। साथ ही आप आर्थिक स्थिति से परेशान हो सकते हैं। आज आप व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा उलटफेर न करें।पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आप अपना बना बनाया काम बिगाड़ सकते हैं। अच्छा होगा वाणी पर कंट्रोल रखें। आज किसी भी प्रकार का विवाद करना आपके लिए भारी नुकसानदायक रहेगा। आज अपने अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में सामान्य स्थिति रहेगी।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों आज आप अपनी पर्सनल लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। आज हेल्थ को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आप किसी बड़े डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिस कारण आय के स्रोत बढ़ेंगे।  जिस कारण आपका परिवार और आप काफी प्रभावित होंगे। परिवार में आपसी विवाद खत्म होंगे। सामंजस्य की स्थिति नजर आएगी। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार