केंद्री सरकार ने 25 जून को ऑफिशियली 'संविधान हत्या दिवस' घोषित कर दिया है। इसको लेकर खुद केंद्र ने अधिसूचना जारी किया है। बता दें कि, 25 जून 1975 को देश में इमजेंसी लागू किया गया था। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर खुद इस अधिसूचना की जानकारी दी है।
गृह मंत्री अमित शाह ने शेयर किया पोस्ट
आपको बता दें कि, आज से ऑफिशियली 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' घोषित किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। शाह ने पोस्ट शेयर कर कहा, "25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाता हुए देश में आपतकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोट दिया था। लाखों लोगों को अकारण जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया। भारत सरकार ने हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने के निर्णय किया है। यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण कराएगा। जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था।"
अमित शाह ने आगे कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य उन लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान करना है। जिन्होंने तानाशाही सरकार की असंख्या यातनाओं व उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष किया। संविधान हत्या दिवस हर भारतीय के अंदर लोकतंत्र की रक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अमर ज्योति को जीवित रखने का काम करेगा। ताकि कांग्रेस जैसी कोई भी तानाशाही मानसिकता भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न कर पाए #SamvidhaanHatyaDiwas"