सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बुलंदशहर में गांधी जयंती, शास्त्री जयंती और अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वच्छता शपथ दिलाते हुए महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।

Dinesh kumar pal
  • Oct 2 2024 10:02AM

बुलंदशहर - जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वच्छता शपथ दिलाई। महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें केवल राजनीतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की भी कल्पना की गई थी। उन्होंने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर मां भारती को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि हम गंदगी को दूर कर भारत माता की सेवा करें।

उन्होंने कहा, "मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और इसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे, यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके इस स्वच्छता संकल्प को चरितार्थ करूंगा। मैं न गंदगी करूंगा और न ही किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं अपने आप से, अपने परिवार से, अपने मोहल्ले, गांव और कार्यस्थल से शुरुआत करूंगा। मुझे विश्वास है कि जो देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण वहां के नागरिकों की सजगता है। मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं आज जो शपथ ले रहा हूं, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊंगा, ताकि वे भी स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें। मेरा एक कदम पूरे भारत को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।"

इसके बाद, कलेक्ट्रेट कार्यालय में गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किए। इसके बाद, राम धुन "रघुपति राघव राजा राम" की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, साथ ही छात्राओं ने राष्ट्रगीत और भजन प्रस्तुत किए, जिससे कार्यालय का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइंस्टीन ने गांधी जी के बारे में कहा था कि "लोग कहेंगे कि हाड़-मांस का बना ऐसा पुतला कभी दुनिया में था।" उन्होंने कहा कि गांधी के सिद्धांत जैसे अंत्योदय, ग्राम स्वराज्य और अहिंसा को पूरा विश्व मानता है। गांधी की आत्मकथा पढ़ने के बाद कोई भी व्यक्ति अपनी कमियां दूर कर उच्च स्तर पर पहुंच सकता है। गांधी ने सामान्य व्यक्ति से महात्मा का स्तर प्राप्त किया और दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने जीवन में उन सिद्धांतों को लागू किया। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में सोचा।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन देश और समाज के अंतिम पायदान के व्यक्तियों के लिए न्योछावर कर दिया। दोनों महापुरुषों ने सादा जीवन जीते हुए देश और समाज के हित में कार्य किया। गांधी जी ने बचपन से ही देश की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व किया। हम सभी को उनकी सादगी और देशहित के कार्यों को ध्यान में रखते हुए, सादगी से काम कर देश को उच्च शिखर पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कुलदीप मीना, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. प्रशांत कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार