सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Weather Update: बंगाल की खाड़ी पर चक्रवात का खतरा! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में जाने से किया मना

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है।

Rashmi Singh
  • Sep 9 2024 10:46AM

इस समय देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबा का क्षेत्र अब अवदाब में बदल चुका है। इसके चलते आने वाले तीन दिनों में ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने ओडिशा के पांच जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने मछुआरों को 11 सितंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। IMD ने अवदाब कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश), गोपालपुर (ओडिशा) और दक्षिण दीघा (पश्चिम बंगाल) के मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया है। 

इन राज्यों में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक,यह अवदाब का क्षेत्र सोमवार दोपहर तक  पुरी और दीघा के बीच तटों को पार कर लेगा। इसके बाद अगले दो दिनों में यह झारखंड और इससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। ऐसे में यहां बारिश हो सकती है। ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। इससे राज्य के कोरापुट जिले के कुंद्रा और बोइपरिगुडा ब्लॉक सबसे अधिक प्रभावित हुए है। जानकारी के मुताबिक दोनों ब्लॉक के निचले इलाके जलमग्न है। यहां फसलें पानी में डूब गई हैं। इसके अलावा सड़क के ऊपर से पानी बहने के कारण कुंद्रा प्रखंड का दीघापुर से संपर्क टूट गया है। अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए मचकुंड बांध के दोनों गेट खोल दिए गए हैं।

इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

 मौसम विभाग ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है। IMD ने गंजम, कोरापुट, कंधमाल, बोलांगीर, बारगढ़, बौध, सोनपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, संबलपुर, अंगुल और नयागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और विभाग को तैयारी करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा गजपति, रायगड़ा, मलकानगिरी, नबरंगपुर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, देवगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर और भद्रक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार