सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

संचय अभियान के अंतर्गत आजाद हिन्द भगत संगठन की मेहनत रंग लाई।

संचय अभियान के अंतर्गत आजाद हिन्द भगत संगठन की मेहनत रंग लाई। कुछ लोग भी परिवर्तन ला सकते है इस बात को संगठन के कार्यकर्ताओ ने चरितार्थ कर के दिखाया।

दीपक अग्रवाल
  • Jun 27 2024 1:31PM
संचय अभियान के अंतर्गत आजाद हिन्द भगत संगठन की मेहनत रंग लाई। कुछ लोग भी परिवर्तन ला सकते है इस बात को संगठन के कार्यकर्ताओ ने चरितार्थ कर के दिखाया। सीतापुर नगर में संचय अभियान के अंतर्गत की गई मेहनत रंग लाई, निरंतर 4 दिनो से चलाया जा रहा गोपालदास आश्रम स्थित सरायन नदी के घाट का सफाई अभियान।जैसा कि आजाद हिन्द भगत संगठन के द्वारा पिछले 8 वर्षो के भांति ही इस वर्ष भी जीवनदायनी सरायन नदी के गोपाल दास आश्रम स्थित घाट की सफाई अभियान का प्रारंभ 4 दिन पूर्व किया गया था।संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा यह कार्य पिछले 8 वर्षो से अधिक से किया जाता रहा है।घटते भूमिगत जलस्तर तथा घटते जंगल और पेड़ पौधे के लिए प्रत्येक वर्ष संगठन के कार्यकर्ता वर्षा ऋतु से पूर्व घाट सफाई अभियान के साथ साथ पौधारोपण का कार्य करते आए है।वर्तमान समय में बढ़ते तापमान और पानी की कमी आने वाले भयावह भविष्य को दर्शाती है,अगर मनुष्य नही सुधरे और प्रकृति के सुधार और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने हेतु कार्य नही किया गया तो आने वाली पीढ़ी बहुत कष्ट झेलने वाली है।प्रकृति को सुरक्षित करने और जल जीवन को साफ करने हेतु संगठन पहले भी कार्य करता रहा है और प्रदेश स्तर पर भी नदी सफाई हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन चौपाल में 3 से 4 वर्ष पूर्व अर्जी दी गई थी। परंतु जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने कागजों में ही कार्यवाही करते हुए मामले को टाल दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए यह दिखा दिया की एक छोटे स्तर पर कार्य करते हुए कुछ लोगो का समूह भी बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकता है।संगठन को इस अभियान में अभी तक कोई भी प्रशासनिक सहयोग नही मिला। कार्यकर्ताओ का कहना है की यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष या किसी बैनर का नही है सभी लोगो को इस अभियान से जुड़ना चाहिए और नदी सफाई और पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण अभियान जनपद में ही नही प्रदेश और देश में भी चलना चाहिए जिसमे सभी नागरिकों को सहयोग देना चाहिए और सभी शासन प्रशासन के लोगो को मिलकर इसमें सहयोग करना चाहिए ताकि हम स्बाही मिलकर हमारे देश को सुरक्षित सुंदर स्वस्थ्य और आने वाली पीढ़ी को अच्छा कल दे सके।संगठन ने गुहार लगाई है की सभी लोग इस अभियान से जुड़कर संगठन के कार्यकर्ताओ से संपर्क करे और सहयोग करे, अभियान के जुड़ने के लिए जिला संयोजक एडवोकेट सत्यम 9919109118, रमाकांत 8953010031, धर्मेंद्र 9125156000 से संपर्क कर सकते है ।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार