सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ में "स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार" अभियान के तहत महिला अधिकारी व कर्मचारियों ने संभाली कमान

"लखनऊ को स्वच्छ बनाना है महिलाओं ने भी यह ठाना है" इसी लक्ष्य के साथ संचारी रोगों से बचाव हेतु महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा के भाव से साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुदृण बनाए जाने का प्रयास निरंतर नियमित रूप से किया जा रहा है।

Rajat Mishra
  • Sep 24 2024 7:08PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207

 
लखनऊ उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगातार स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को गति प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किये जा रहे हैं। जिस क्रम में आज ज़ोन 05 के अंतर्गत चंदर नगर आलमबाग क्षेत्र के अभियान में प्रतिभाग कर समाज व आम जन की स्वास्थ्य सुरक्षा के द्रष्टिगत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया।
 
उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अम्बी बिष्ट, उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी, महामंत्री अंदलीब जेहरा , जोन 5 कार्यालय से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मीरा राव, प्रीति यादव जोन 4 से रश्मि शुक्ला (एस एफ आई) व संगठन को प्रोत्साहित करते हुए समस्त सदस्य के साथ निरंतर प्रत्येक जोन मे चल रहे संचारी रोग के रोकथाम अभियान व जन जागरूकता में सहभागिता की जा रही है। "लखनऊ को स्वच्छ बनाना है महिलाओं ने भी यह ठाना है" इसी लक्ष्य के साथ संचारी रोगों से बचाव हेतु महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा के भाव से साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुदृण बनाए जाने का प्रयास निरंतर नियमित रूप से किया जा रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में आज जोन 05 अंर्तगत चंदर नगर आलमबाग में वृहद अभियान चलाया गया।
 
"स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान " के तहत महिला कर्मचारियों ने भी अभियान को सफल बनाने का जिम्मा उठाया है।अभियान का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हम महिलाएं स्वयं साफ सफाई कर रहे हैं और रैली के माध्यम से जागरूकता का प्रसार कर जनता को प्रेरित करने का कार्य भी कर रहे हैं, जिससे कि आम जन को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर उनको संचारी रोगों की रोकथाम के बारे में अवगत कराया जा सके और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा सके।उक्त रैली कार्यक्रम में आज 82 महिला अधिकारी / कर्मचारी के साथ साथ जोनल अधिकारी व जोनल सैनिटरी अधिकारी कर्मचारियों, महिला संगठन की पदाधिकारी व कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं एसएफआइ इत्यादि लोग मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार