सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP:लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा...बस और टैंकर में जोरदार टक्कर,18 की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार के मोतिहारी से दिल्ली आ रही डबल डेकर बस और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हुआ है। हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 लोग घायल है।

Rashmi Singh
  • Jul 10 2024 10:03AM

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके बाद बस कई बार पलटी। इस हादसे में करीब 18 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर में भिंड गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। 

पुलिस के मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस सुबह करीब 4:30 बजे उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने पहुंची तभी दूध के एक टैंकर ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बीच दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि बस दो हिस्सों में फट गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर SP और DM पहुंचे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

हादसे पर CM योगी ने जताया दुख

 बता दें कि, उन्नाव में हुए इस सड़क हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि, "जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं ह्रदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए  है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।" 

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

 1. दिलशाद (22) पुत्र अशफाक निवासी थाना मोदीपुरम, मेरठ   

2. बीटू (9) पुत्र राजेन्द्र निवासी थाना भादूर, शिवहर, बिहार 

3. रजनीश पुत्र रामविलास निवासी जनपद सिवान, बिहार

 4. लालबाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार  

 5. रामप्रवेश कुमार निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार  

 6. भरत भूषण कुमार पुत्र  लाल बहादुर दास निवासी थाना हिराग जनपद शिवहर, बिहार 

 7. बाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार  

 8. मो. सद्दाम पुत्र पुत्र मो. बशीर निवासी गमरोली थाना शिवहर, बिहार   

 9. नगमा पुत्री मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली 

 10. शबाना पत्नी मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली 

 11. चांदनी पत्नी मो. शमशाद निवासी शिवोली, मुलहारी  

 12. मो. शफीक पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी

 13. मुन्नी खातून पत्नी अब्दुल बसीक निवासी शिवोली, मुलहारी  

 14. तौफीक आलम पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी 

 15. अन्य 04 अज्ञात 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार