सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा हनुमान जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 21 2024 9:11AM

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करना उत्तन माना जाता है। शनि देव न्यायकर्ता हैं, ये व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते है।  शनिवार को शनि देव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा  हनुमान जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।  

मेष (Aries)- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले कुछ दिनों से सोचे हुए कुछ काम आज शुरू होंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छे से बीतेगा।

वृष (Taurus)- आज का दिन अच्छा है, परिवार में कोई नया सदस्य शामिल हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। बिजनेस पार्टनर आदि के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक माहौल बनेगा।

मिथुन (Gemini)- आज आप किसी खास काम से बाहर जा सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। आज व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। परिवार में मतभेद के कारण विरोधी फायदा उठाने में सफल रहेंगे।

कर्क (Cancer)- आज आप बेवजह की भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं, आपका मन बेचैन रहेगा। काम की अधिकता के कारण आप थका हुआ महसूस करेंगे। बिजनेस में आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका परिणाम सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी, परिवार में मतभेद दूर होंगे।

सिंह (Leo)- आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है, लेकिन आप अपने कौशल से उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आप कोई बड़ा नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा, मतभेद दूर होंगे और आपसी प्रेम देखने को मिलेगा।

कन्या (Virgo)- आज का दिन आपके लिए सफलता भरा रहेगा। अगर आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन परिवार में आपके माता-पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज आपको व्यापार में कोई बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपके व्यापार में लाभ होगा। किसी पुराने विवाद के खत्म होने से परिवार में बहुत अच्छा माहौल रहेगा।

तुला (Libra)- आज आप किसी महत्वपूर्ण काम को न कर पाने के कारण मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। व्यापार में भी इस समय गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल खराब होगा।

वृश्चिक (Scorpio)- आज आप अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक रूप से परेशान रहेंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज व्यापार में बड़ा निवेश न करें। परिवार को लेकर आज आपको कोई बड़ी समस्या आ सकती है।

धनु (Sagittarius)- आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके परिवार के सदस्य आपका साथ देंगे। साथ ही सहकर्मियों के विरोध के कारण आपको व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। आज वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने की संभावना है।

मकर (Capricorn)- आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको दोस्तों और परिवार के लोगों से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि को लेकर आप मानसिक रूप से चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं, नौकरी आदि में अफसरों से मतभेद के कारण आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। यदि आज आप कहीं घूमने जाते हैं तो वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मीन (Pisces)- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा, कार्यस्थल पर आपको अपने किसी करीबी के माध्यम से कोई बड़ा काम मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, परिवार के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा, घर में कोई नया वाहन या मकान आदि खरीदने की योजना बन सकती है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार