सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Haryana: गुरुग्राम में सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार हुए शामिल

हरियाणा के गुरुग्राम में सावन महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया।

Deepika Gupta
  • Jul 28 2024 2:28PM

हरियाणा के गुरुग्राम में सावन महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। कल गुरुग्राम के सेक्टर 10 A श्री राधा कृष्ण मंदिर के कम्युनिटी हॉल में नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा सावन महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। नमो नमो मोर्चा भारत की प्रदेश संगठन महामंत्री रेनू गुप्ता के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेनू गुप्ता और अनुराग कुलश्रेष्ठ, जिला अध्यक्ष, नमो नमो मोर्चा ने कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए  मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों से भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित करके एवं दीप प्रज्वलित करवाकर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

बच्चों के द्वारा मनोहर सांस्कृतिक प्रस्तुति के द्वारा कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। मंच संचालन रचना रोहिल्ला, प्रदेश संगठन मंत्री नमो नमो मोर्चा भारत और नलिनी अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष जिला गुरुग्राम नमो नमो मोर्चा भारत के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर परम आदरणीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय इंद्रेश जी, माननीय हरियाणा प्रांत संघचालक प्रताप सिंह जी, गुरुग्राम महानगर संघ चालक माननीय जगदीश चंद्र ग्रोवर जी, शिक्षाविद एवम वरिष्ठ समाजसेवी अशोक दिवाकर जी, विभाग प्रचारक सुंदरलाल जी, उषा प्रियदर्शी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, कमल यादव जिला अध्यक्ष गुरुग्राम भाजपा, मनोज गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांस्कृतिक गौरव संस्थान, सुभाष सिंगला वरिष्ठ समाजसेवी एवम प्रदेश प्रधान, सांस्कृतिक गौरव संस्थान, श्री खुशीराम शर्मा समाजसेवी व उद्योगपति चेयर मैन सनटेक एक्सप्रैस, आदरणीय महामंडलेश्वर नारायण आनंद गिरि महाराज जी रहे।

कार्यक्रम में अपनी सहयोगी संस्था रुक के रूप में सांस्कृतिक गौरव संस्थान, क्रेज़ी दीवा, साथ चले फाउंडेशन, प्रगति की राह सामाजिक संगठनों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस आयोजन की मीडिया पार्टनर के रूप में पब्लिक वॉइस K2Kको सम्मानित किया गया। नमो नमो मोर्चा के सावन महोत्सव के इस उत्सव में जिले के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सुशोभित किया।

पूर्व पार्षद अश्विनी शर्मा, समाजसेवी राजकुमार राजू , अनिल गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर भारद्वाज, रिटायर्ड  सेशन जज माननीय अनिल बिमल, विश्व हिंदू परिषद  जिला गुरुग्राम से अध्यक्ष माननीय अजीत सिंह, जिला मंत्री यशवंत शेखावत,  ज़िला उपाध्यक्ष सुरेंद्र, जिला सह मंत्री गगनदीप, वरिष्ठ भाजपा नेता सुमेर जी के साथ 250 परिवारजन ने अपनी बहुमूल्य उपस्थिति देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

इसमें मुख्य रूप से हमारे मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता इंद्रेश जी ने इस कार्यक्रम में अपने उद्बोधन से सबको प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का विषय कुटुम्ब प्रबोधन पारिवारिक एकता, मूल्य, राष्ट्रीयता और भारत निर्माण में कुटुंब व्यवस्था की भूमिका पर आधारित इस वक्तव्य में उन्होंने परिवार के महत्व  पर बहुत ही रोचक, तथ्यात्मक एवं उदाहरण के साथ वहां पर आए हुए परिवार जनों को परिवार के महत्व की विशेषता बताइए, साथ ही उन्होंने सभी को शपथ दिलाई कि हम प्रतिदिन अपनी पूजा में प्रभु से यह प्रार्थना करेंगे की कैलाश मानसरोवर भारत में हो और पी ओ जे के और लाहौर भी भारत में हो... ! 

हरियाणा प्रांत के माननीय संघचालक प्रताप जी ने नमो नमो मोर्चा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों और इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन के ज्वलंत और समाज उपयोगी विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुटुंब व्यवस्था ही भारतीय संस्कृति की नींव है। 

नमो नमो मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुराग कुलश्रेष्ठ ने बताया कि संगठन के द्वारा लगातार समाज में विभिन्न प्रकार के प्रकल्पों के माध्यम से समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके इसके लिए यह संगठन प्रतिबद्ध है। साथ ही समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों के लिए वस्त्रों की व्यवस्था, बच्चों को स्कूल की ड्रेस इत्यादि कार्य विगत 2 वर्षों से गुरुग्राम में सामाजिक सहयोग से किए जा रहे हैं। 

सावन महोत्सव की इस कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिवार जनों का आभार व्यक्त किया कि अगर वह सब इस कार्यक्रम में न पहुंचे तो यह कार्यक्रम इतना सुंदर और समाज उपयोगी सिद्ध ना होता। आशा करते हैं आगे भी विभिन्न उपलक्ष्यों पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जन चेतना का कार्य हम करते रहेंगे।

नमो नमो मोर्चा भारत की प्रदेश संगठन महामंत्री रेनू गुप्ता जी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। नमो नमो मोर्चा भारत की पूरी टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार