सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

विषम परिस्थितियों में फंसे लोग, मददगार बना प्रशासन; NDRF ने किया रेस्क्यू

एसडीएम राजेश कुमार ने तहसीलदार आदित्य विशाल के साथ रेस्क्यू किए गए लोगों को भोजन राहत सामग्री और बिस्किट वितरित किए। इसके अलावा गोला तहसील क्षेत्र के करसौर के मजरा नयापुरवा के छह लोग भैंस चराने के लिए गए थे, जलस्तर बढ़ने पर वह वहीं फंस गए।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 11 2024 9:03PM

इनपुट- रजत के. मिश्र, लखनऊ, twitter- rajatkmishra1

 
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में गुरुवार को धौरहरा तहसील प्रशासन ने NDRF के 30 सदस्यीय दल की मदद से धौरहरा तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम समदहा में विषम परिस्थितियों में फंसे 18 लोगो रेस्क्यू कराया और तहसील गोला प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद से गोला तहसील क्षेत्र के करसौर के मजरा नयापुरवा के छह लोग को रेस्क्यू कर सकुशल बचाया गया। 
 
एसडीएम राजेश कुमार ने तहसीलदार आदित्य विशाल के साथ रेस्क्यू किए गए लोगों को भोजन राहत सामग्री और बिस्किट वितरित किए। इसके अलावा गोला तहसील क्षेत्र के करसौर के मजरा नयापुरवा के छह लोग भैंस चराने के लिए गए थे, जलस्तर बढ़ने पर वह वहीं फंस गए। निकटवर्ती ऊंचे स्थान पर शरण ली। आज प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने एनडीआरएफ दल को बुलाकर छह लोगों को रेस्क्यू कराया। इस दौरान एसडीएम विनोद गुप्ता ने तहसीलदार सुखबीर सिंह के साथ रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों को खाद्यान्न प्रदान कर सुरक्षित उनके घरों तक भिजवाया। वहीं एसडीएम ने तहसीलदार सुखबीर सिंह के साथ ग्राम गुजरा की ढाई सौ प्रभावित परिवारो से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना एवं उन्हें राशन किट वितरित कर सांत्वना दी।
 
बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन ने बाटा भोजन-
 
एसडीएम कार्तिकेय सिंह की अगुवाई में गुरुवार को तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम मकनपुर, श्रीनगर, गजरौरा, सरखना पूरब, बसंतपुर कला, बिजौरिया, पटिहान, भनपुरी, कमलापुर, संपूर्णानगर, मिर्चिया, हंसनगर, पंजाब घाट, बमनगर, मेहंदीपुर, बेला, नगला, पटवारा, बिलैया, अतरनगर, चंबरबोज में लंच वितरण किया। एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव ने भ्रमणशील रहकर प्रभावित गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्हें निकटवर्ती बाढ़ चौकियों में शिफ्ट होने का भी अनुरोध किया। ग्रामीणों से संवाद किया। 
 
उधर निघासन के तहसील प्रशासन द्वारा तिकुनिया में बाढ़ प्रभावित गांव नया पिंड एवं जनकपुरी के प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण किया गया। एसडीएम राजीव निगम ने प्रभावित परिवारों से उनका दुख दर्द जानते हुए खाद्यान्न किट प्रदान की। लखीमपुर के उप जिलाधिकारी (सदर) अश्विनी सिंह एवं तहसीलदार (सदर) सुशील प्रताप सिंह सदर तहसील प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांव मंगलीपुरवा के प्रभावित परिवारों को बाढ़ चौकी मिलपुरवा और सिंधिया के प्रभावित परिवारों को खमरिया बाढ़ चौकी पर खाद्यान्न किट वितरित की। प्रशासन ने प्रभावित ग्राम रेहरिया खुर्द, रेहरिया कला, गल्होरा, जंगल नंबर 11, नरहर, इच्छाराम पुरवा, जदीदपुरवा, पिपरागूम, गोपलापुर आदि ग्रामों में भोजन पैकेट को दोनों टाइम वितरण किया जा रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार