सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Weather Forecast: दीपावली से पहले उत्तर भारत में दस्तक देगी ठंड ? इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने ठंड शुरू होने से पहले कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। आइए जानते हैं आने वाले 4 दिनों में आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा और ठंड कब दस्तक देगी।

Rashmi Singh
  • Oct 21 2024 9:29AM

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अक्टूबर के दूसरे अंतिम सप्ताह में भी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में ठंड दस्तक दे सकती है।

दिल्ली से पहले ठंड हरियाणा में प्रवेश करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण 24 अक्टूबर से यहां के मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण हरियाणा के मैदानी इलाकों में पाला पड़ सकता है। इससे दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 25 अक्टूबर के बाद सर्दी शुरू हो सकती है। यानी दिल्ली के अलावा गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के लोगों को ठंड के लिए 25 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा।

आईएमडी के मुताबिक, 4 दिन बाद हरियाणा में तापमान सात डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, अगले 2-3 दिनों तक मौसम साफ रहेगा और दिन में गर्मी रहेगी। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट होगी और गुलाबी ठंड का एहसास होता रहेगा।

पंजाब में 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी के मुताबिक, 24 अक्टूबर को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में 21 से 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। 27 तारीख के बाद पंजाब में ठंड दस्तक दे सकती है।

राजस्थान के कुछ हिस्सों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर बारिश रुक गई है. इसके बाद इन इलाकों में हल्की ठंड महसूस होने लगी है. हालांकि 25 अक्टूबर तक दिन में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में राजस्थान के 4 संभागों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद पारा तेजी से गिर सकता है। आईएमडी का मानना है कि दिवाली के बाद राजस्थान में ठंड पूरी तरह से प्रवेश कर जाएगी।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 अक्टूबर से मौसम बदल सकता है और पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. अगले दो दिन यानि 23 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा और गर्मी जारी रहेगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस बारिश के बाद ही तापमान में गिरावट आएगी और 26 अक्टूबर तक ठंड बढ़ सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 23 अक्टूबर से बिहार में मौसम बदल सकता है। यहां तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसके बाद ठंड का प्रवेश हो सकता है। हालांकि ठंड से पहले 24-26 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव का असर झारखंड के मौसम पर दिख रहा है. 23 अक्टूबर से यहां मौसम का मिजाज बदल सकता है और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 24 और 25 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल में भी 26 के बाद पारा गिरेगा और ठंड दस्तक दे सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव का असर झारखंड के मौसम पर दिख रहा है। 23 अक्टूबर से यहां मौसम का मिजाज बदल सकता है और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 24 और 25 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल में भी 26 के बाद पारा गिरेगा और ठंड दस्तक दे सकती है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार