सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Bihar Flood Update: बिहार में भयंकर बाढ़ का त्रास, नेपाल में बारिश से उफान पर नदियां, 13 जिलों में हाई अलर्ट... कोसी बराज के 56 फाटक खोले गए

Bihar Flood Alert: बिहार में अचानक बाढ़ की चेतावनी, बाढ़ पीड़ितों की संख्या हुई 16 लाख के पार।

Ravi Rohan
  • Sep 28 2024 3:20PM

बिहार में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। पिछले 48 घंटों से राज्य में लगातार बारिश हो रही है, और एक शक्तिशाली ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर से गुजर रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह ट्रफ हिमालय की तलहटी से उत्तर-पूर्व दिशा में मुड़ने वाली है, जिससे नेपाल के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में, वहां की नदियों के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इस कारण से, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नदियों से दूर रहने की सलाह दी है।

बीते 24 घंटों में बिहार में इस मानसून सीजन की सबसे अधिक 50 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश का यह सिलसिला 27 तारीख की रात तक जारी रहा। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 तारीख को भी उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों, जैसे पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में जोरदार बारिश की आशंका है।

आगे चलकर बारिश का यह सिलसिला धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है, लेकिन इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में ठनका गिरने की भी संभावना है। विशेष रूप से पश्चिमी-पूर्वी चंपारण और मधुबनी के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है।

27 तारीख की सुबह तक राज्य के उत्तर-पूर्व जिलों में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई थी, जो कि 2019 के बाद से किसी एक दिन में सबसे अधिक है। पिछले दिनों की बारिश के आंकड़े भी चौंकाने वाले रहे हैं।

स्थान (जिला)- बारिश की मात्रा (मिलीमीटर)

श्रीनगर (पूर्णिया)- 247

दगरुआ- (पूर्णिया) – 204

जलालगढ़ (पूर्णिया)- 200

राघोपुर (सुपौल)- 203

तेघाघाच (किशनगंज)- 266

कोचाधामन (किशनगंज)- 252

चरघरिया (किशनगंज)- 285

किशनगंज (किशनगंज)- 228

तैयबपुर(किशनगंज) – 202

बहादुरगंज (किशनगंज)- 201

बहरगामा (अररिया) – 263

कुर्साकांटा (अररिया)- 232

फॉर्बिसगंज (अररिया)- 340

जोकीहाट (अररिया)- 306

अररिया (अररिया)- 224

नरपतगंज (अररिया)- 204

पलासी (अररिया)- 281

रानीगंज (अररिया)- 269

सिकटी (अररिया)- 268

इन जिलों के अलावा मधेपुरा, कटिहार के कई क्षेत्रों में 141 से लेकर 200 मिलीमीटर के बीच वर्षा हुई है।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार