सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हरियाणा में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा... CM सैनी ने अपने पास रखे दो मंत्रालय, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला?

हरियाणा में मंत्रालय का बंटवारा हो गया है। सीएम सैनी ने गृह और वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है।

Rashmi Singh
  • Oct 21 2024 7:11AM

हरियाणा में सरकार बनने के बाद अब मंत्रालयों का भी बंटवारा हो गया है। रविवार देर रात अलग-अलग मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं। 

पोर्टफोलियो वितरण के तहत अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग दिया गया है। वहीं, श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा आरती राव को स्वास्थ्य विभाग, राव नरबीर को उद्योग एवं पर्यावरण विभाग और अरविंद शर्मा को जेल विभाग दिया गया है। 

ये विभाग भी CM  के पास 

 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, गृह और वित्त विभाग के अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी एवं कराधान, योजना, नगर एवं ग्राम नियोजन और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, सभी के लिए आवास, आपराधिक जांच (CID), कार्मिक एवं प्रशिक्षण तथा कानून एवं विधायी विभाग भी अपने पास रखे हैं। 

 किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

- कृष्ण लाल पंवार को विकास एवं पंचायत विभाग के साथ खान और भूविज्ञान विभाग भी दिया गया है।
-  महिपाल महिपाल ढांडा को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य मंत्रालय दिया गया है।
- विपुल गोयल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और सिविल एविएशन मंत्रालय दिया गया है।
- श्याम सिंह राणा को कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी विभाग के साथ मत्स्य मंत्रालय दिया गया है।
- रणबीर गंगवा को सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग और लोक निर्माण विभाग दिया गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार