सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पर्यावरण संरक्षण अकेले किसी बैनर, शासन,प्रशासन या व्यक्ति विशेष की जिम्मेदारी नहीं देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य व आवश्यकता है - आजाद हिन्द भगत संगठन।

पर्यावरण संरक्षण अकेले किसी बैनर, शासन,प्रशासन या व्यक्ति विशेष की जिम्मेदारी नहीं देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य व आवश्यकता है - आजाद हिन्द भगत संगठन। सभी मिलकर आगे आए चाहे नागरिक, या हो शासन या प्रशासन हांथ बढ़ाएं पर्यावरण बचाए।

दीपक अग्रवाल
  • Jul 1 2024 9:16PM
पर्यावरण संरक्षण अकेले किसी बैनर, शासन,प्रशासन या व्यक्ति विशेष की जिम्मेदारी नहीं देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य व आवश्यकता है - आजाद हिन्द भगत संगठन। सभी मिलकर आगे आए चाहे नागरिक, या हो शासन या प्रशासन हांथ बढ़ाएं पर्यावरण बचाए। सीतापुर नगर में संचय अभियान के अंतर्गत की विलुप्त होती नदी को बचाने के प्रयास में आजाद हिन्द भगत संगठन के कार्यकर्ता।निरंतर 8 दिनों से चलाया जा रहा गोपालदास आश्रम स्थित सरायन नदी के घाट का सफाई अभियान।जैसा कि आजाद हिन्द भगत संगठन के द्वारा पिछले 8 वर्षो के भांति ही इस वर्ष भी जीवनदायनी सरायन नदी के गोपाल दास आश्रम स्थित घाट की सफाई अभियान का प्रारंभ 8 दिन पूर्व किया गया था।संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा यह कार्य पिछले 8 वर्षो से अधिक से किया जाता रहा है।घटते भूमिगत जलस्तर तथा घटते जंगल और पेड़ पौधे के लिए प्रत्येक वर्ष संगठन के कार्यकर्ता वर्षा ऋतु से पूर्व घाट सफाई अभियान के साथ साथ पौधारोपण का कार्य करते आए है।वर्तमान समय में बढ़ते तापमान और पानी की कमी आने वाले भयावह भविष्य को दर्शाती है,अगर मनुष्य नही सुधरे और प्रकृति के सुधार और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने हेतु कार्य नही किया गया तो आने वाली पीढ़ी बहुत कष्ट झेलने वाली है।प्रकृति को सुरक्षित करने और जल जीवन को साफ करने हेतु संगठन पहले भी कार्य करता रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए यह दिखा दिया कि कुछ लोगो का समूह भी बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकता है।संगठन को इस अभियान में अभी तक कोई भी शासनिक या प्रशासनिक सहयोग नही मिला। कार्यकर्ताओ का कहना है की यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष या किसी बैनर का नही है सभी लोगो को इस अभियान से जुड़ना चाहिए और नदी सफाई और पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण अभियान जनपद में ही नही प्रदेश और देश में भी चलना चाहिए जिसमे सभी नागरिकों को सहयोग देना चाहिए और सभी शासन प्रशासन के लोगो को मिलकर इसमें सहयोग करना चाहिए ताकि हम स्बाही मिलकर हमारे देश को सुरक्षित सुंदर स्वस्थ्य और आने वाली पीढ़ी को अच्छा कल दे सके।संगठन ने गुहार लगाई है की सभी लोग इस अभियान से जुड़कर संगठन के कार्यकर्ताओ से संपर्क करे और सहयोग करे, अभियान के जुड़ने के लिए जिला संयोजक एडवोकेट सत्यम 9919109118, रमाकांत 8953010031, धर्मेंद्र 9125156000 से संपर्क कर सकते है ।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार