सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान पर बवाल... कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Delhi News: राहुल गांधी के आरक्षण समाप्त करने के बयान पर सियासत गरमाई। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद कमलजीत सहरावत और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव ने विरोध प्रदर्शन को किया संबोधित।

Ravi Rohan
  • Sep 20 2024 7:37PM
राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर ओबीसी मोर्चा ने राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने ओबीसी समाज के खिलाफ जो बयान दिया है उसके लिए माफी मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो उनके खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद एवं प्रदेश महामंत्री कमलजीत सहरावत एवं दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।

राहुल गांधी का जलाया पुतला 

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि, पिछड़े वर्ग के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। राहुल गांधी ने जिस तरह से पिछड़े वर्ग के लोगों को, एस.सी. एवं एस.टी. समाज के लोगों का आरक्षण खत्म करने का लेकर बयान दिया वह काफी निंदनीय है। जो आरक्षण बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दिया उसको समाप्त करने की घोषणा विदेशी धरती पर की है जिसकी हम कड़ी निन्दा करते हैं।

सांसद बिधूड़ी ने कहा कि, राहुल गांधी को जानकारी देना चाहते हैं कि आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी पिछड़े वर्ग से हैं और मोदी सरकार में सबसे ज्यादा मंत्री पिछड़े वर्ग के लोग हैं। आज मध्य प्रदेश जो देश का बहुत बड़ा प्रांत है उसका मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से है।  हरियाणा के मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से है और मोदी जी की सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है, चाहे वह पीएम विश्वकर्म योजना हो जो लोग बेचारे गरीब झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं जो पिछले वर्ग के हैं, उनको 10 हजार से लेकर 50 हजार तक का ॠण कारोबार करने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए ₹100000 से लेकर 3 लाख रुपए तक का प्रबंध करवा रही है। मोदी जी ने पिछड़े के लिए एस.सी. एस.टी. के लिए उत्थान के लिए जितने भी विकास के कार्य, जन कल्याण के काम किए हैं उसकी भी हम चर्चा कर रहे हैं और विदेशी धरती पर जाकर राहुल गांधी ने जो लीडर ऑफ ऑपिजिशन जैसी संवैधानिक पद पर बैठकर उन्होंने एस.सी. एस.टी. ओबीसी का आरक्षण समाप्त करने की घोषणा की है उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। 

उन्होंने मांग की है कि बगैर समय गंवाए हुए राहुल गांधी को अब लीडर आफ अपोजिशन के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है उनको अपने पद से तुरंत त्यागपत्र देना चाहिए।  यह मोहिम केवल दिल्ली में नहीं पूरी हिंदुस्तान में चलाई जा रही है और राहुल गांधी ने जो कुछ पिछड़े वर्ग से लेकर एस.सी. एस.टी. समाज के लिए कहा है उसकी जानकारी विस्तार से भी देंगे। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार