सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की 108 वीं जयंती।

सीतापुर जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शहर से लेकर गांवों तक मनाई। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व सहयोगियों द्वारा विकास भवन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गए।

अभिमन्यु सिंह
  • Sep 26 2024 11:08PM
जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है।उनकी दृष्टि व विजन के कारण गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंडे के हिस्से बने। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवनदृष्टि दी, उनका चिंतन-मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र, बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिलता है। उन्होंने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से भाजपा ने पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का प्रारंभ कर दिया है। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित भाजपाई उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार