सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

ग्राम सभा मठिया की अदिति मद्धेशिया का ISRO भ्रमण के लिए चयन

ग्राम सभा मठिया की अदिति मद्धेशिया का ISRO भ्रमण के लिए चयन हो गया है। उत्तर प्रदेश से 18 छात्र-छात्राओं में गोरखपुर मंडल से वह एकमात्र चयनित हैं।

अजय चौहान
  • Sep 14 2024 4:49PM

ग्राम सभा मठिया के निवासी बंधु मद्धेशिया की पुत्री अदिति मद्धेशिया का ISRO भ्रमण के लिए चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश से 18 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जिसमें गोरखपुर मंडल से केवल अदिति का चयन हुआ है। अदिति, जो वर्तमान में अटल आवासीय विद्यालय, सहजनवां गोरखपुर में कक्षा सातवीं की छात्रा हैं, ने पिछले वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय महाराजगंज और अटल आवासीय विद्यालय गोरखपुर की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की थी।

चयनित छात्र-छात्राएं जल्द ही बेंगलुरु, कर्नाटका में ISRO के वैज्ञानिकों से मिलने जाएंगी। अदिति ने कक्षा पांचवीं की पढ़ाई तिलक एकेडमी इंग्लिश मीडियम, पुरैना खंडी चौरा से की थी। उसकी इस सफलता पर तिलक एकेडमी और स्थानीय संगठनों के प्रमुख सदस्यों ने उसे शुभकामनाएं दी हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार