सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Haryana Assembly Election: 'कांग्रेस राज में विकास एक जिले तक ही सीमित...' कुरुक्षेत्र से PM मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस राज में विकास एक जिले तक ही सीमित रहा है।'

Rashmi Singh
  • Sep 14 2024 4:45PM

हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसको लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र से चुनावी हुंकार भर रहे है। पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस राज में विकास एक जिले तक ही सीमित रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, "हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की हैट्रिक तय है। कुरुक्षेत्र आना मन को भर देता है।" उन्होंने कहा, "विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना भी बहुत जरुरी है। हरियाणा की पावन धरती से मैं आप सभी से फिर एक बार बीजेपी सरकार बनाने का निवेदन करता हूं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 24 घंटे कार्य करने के लिए समर्पित रहते है। कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान है, ये गुरु गोविंद सिंह जी की छठी पातशाही की धरती है। यहां श्री गुरु गोविंद सिंह जी की चरण पड़े है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमारे हरियाणा के लोग जुबान के बड़े पक्के होते है। एक बार जो वादा कर दिया, वो कर दिया। बीजेपी ने भी हरियाणा से यही सीखा है और मैंने तो हरियाणा की रोटी खाई है। बीजेपी जो कहती है, वो करके जरूर दिखाती है।" उन्होंने कहा, "देश के बुजुर्गों को दी गई गारंटी। मोदी ने पूरी कर दी है। मैं हरियाणा के सभी भाइयों-बहनों से कहूंगा कि आप अपने बाल-बच्चों का ध्यान रखिए, आपके माता-पिता की चिंता आपका ये बेटा, आपका ये भाई कर रहा है. हरियाणा में बीजेपी सरकार पूरे सेवा भाव से काम कर रही है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बोले "मैंने कहा था कि इस बार बीजेपी सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपये के नए काम शुरू करवा दिए है।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार