सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को लखनऊ पुलिस ने दबोचा

राजधानी लखनऊ के थाना गोमतीनगर में आज लूटकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपी दबोचे गए। इनके पास से लूट का सामान और घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की सफेद रंग की स्कूटी बरामद की गयी है।

Rajat Mishra
  • Sep 14 2024 3:26PM

इनपुट- ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ

 
राजधानी लखनऊ के थाना गोमतीनगर में आज लूटकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपी दबोचे गए। इनके पास से लूट का सामान और घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की सफेद रंग की स्कूटी बरामद की गयी है। अभियुक्तों ने इसके अलावा और भी घटनाओं को अंजाम देने की बात भी स्वीकारी है। 
 
दरअसल पिछले दिनों आगन्तुका डा० सुषमा तिवारी के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर सफेद रंग की एक्टीवा सवार दो व्यक्ति, जिसमे पीछे बैठे सफेद शर्ट पहने व्यक्ति द्वारा आगन्तुका की गले से चैन छीनते हुये भाग जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0435/2024 धारा 304(2) बीएनएस थाना गोमतीनगर लखनऊ बनाम - सफेद रंग की एक्टीवा सवार दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 मनोज कुमार सिंह को सुपुर्द हुयी। 
 
जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना मिली। जिसके बाद दोनों अभियुक्त आज करीब 7.20 बजे आर0आर0बधा रोड तिराहा गोमतीनगर से गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूट की गयी 2 चैन पीली धातु की व 5000 नकद एवं घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की सफेद रंग की स्कूटी बरामद की गयी। अभियुक्तगणों ने दिनांक 31.8.2024 को गोयल चौराहे से संगम चौराहे के मध्य थाना अलीगंज क्षेत्र में तथा दिनांक 3.9.2024 को राम राम चौराहे के पास से थाना मडियाँव क्षेत्र में की गयी घटनाओं का भी जुर्म स्वीकार कर लिया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार