सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Sawan Shivratri 2024: 2 अगस्त को है सावन शिवरात्रि, 42 मिनट के इस मुहूर्त में करें जलाभिषेक... कृपा बरसाएंगे अवघरदानी

Sawan Shivratri Shubh Muhurt: सावन शिवरात्रि पर चार प्रहर पूजा का है महत्व, इस दौरान रुद्राभिषेक करते हैं श्रद्धालु।

Ravi Rohan
  • Aug 1 2024 7:33PM
श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि इस वर्ष 2 अगस्त को पड़ने वाली है। इस तिथि पर सावन शिवरात्रि मनायी जाती है। सावन शिवरात्रि का दिन कावड़ जल चढ़ाने के लिए भी शुभ होता है। इसके अलावा श्रद्धालु सावन शिवरात्रि पर विशेष तौर पर रुद्राभिषेक भी करते हैं। शिवरात्रि पर चार प्रहर पूजा का भी महत्व माना जाता है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और कावड़ जल कब चढ़ेगा? ये हम जानेंगे।

2 अगस्त 2024 का पंचांग
शक सम्वत- 1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत- 2081 पिङ्गल
मास- श्रावण
पक्ष- कृष्ण पक्ष
सूर्योदय- 05:43 PM
सूर्यास्त- 07:11 PM
चन्द्रोदय- 04:16 AM, 03 अगस्त
चन्द्रास्त- 06:01 PM
तिथि- त्रयोदशी - 03:26 PM तक फिर चतुर्दशी
नक्षत्र- आर्द्रा - 10:59 AM तक फिर पुनर्वसु
योग- हर्षण - 11:45 AM तक फिर वज्र
चंद्र राशि- मिथुन
सूर्य राशि- कर्क

शिवरात्रि 2024 पर जल चढ़ाने का समय
शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय पूरे दिन रहेगा। इस दिन के सबसे शुभ मुहूर्तों में पहला शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक है, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 02:42 बजे से 03:36 बजे तक है, तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 07:11 बजे से रात 08:14 बजे तक है और चौथा शुभ मुहूर्त रात 12:06 से 12:49 बजे तक है।

सावन शिवरात्रि 2024 पूजा मुहूर्त 
निशा काल पूजा समय- 12:06 AM से 12:49 AM, अगस्त 03 तक,
अवधि- 42 मिनट
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ- 02 अगस्त को 03:26 PM बजे से
चतुर्दशी तिथि समाप्त - 03 अगस्त को 03:50 PM बजे तक
सावन शिवरात्रि 2024 चार प्रहर पूजा समय
प्रथम प्रहर पूजा समय 07:11 PM से 09:49 PM
द्वितीय प्रहर पूजा समय 09:49 PM से 12:27 AM, 03 अगस्त 
तृतीय प्रहर पूजा समय 12:27 AM से 03:06 AM, 03 अगस्त
चतुर्थ प्रहर पूजा समय 03:06 AM से 05:44 AM, 03 अगस्त
2 अगस्त 2024 को शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:42 से 03:36 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:11 से 07:32 तक
सायाह्न संध्या- शाम 07:11 से रात 08:14 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 10:59 से अगले दिन सुबह 05:44 तक
निशिता मुहूर्त- देर रात 12:06 बजे से 12:49 बजे तक
2 अगस्त 2024 को अशुभ मुहूर्त 
राहुकाल- सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा।
यमगण्ड- दोपहर 03:49 बजे से शाम 05:30 बजे तक रहेगा।
आडल योग- सुबह 10:59 बजे से रात 10:16 बजे तक रहेगा।
भद्रा- दोपहर 03:26 बजे से अगले दिन की सुबह 03:35 बजे तक रहेगी।
भद्रा का शिवरात्रि पर प्रभाव 
सावन शिवरात्रि के पूजा समय पर भद्रा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि शिवरात्रि का पूरा दिन शुभ माना जाता है, ऐसे में इस दिन अशुभ मुहूर्तों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार