सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

विदेश की धरती पर गूँजेगा हरिनाम का कीर्तन, मलेशिया में मनाया जाएगा संत नामदेव महाराज का समाधि महोत्सव

Maharashtra Samadhi Mahotsav: संत श्रेष्ठ नामदेव महाराज के समाधि महोत्सव पर मलेशिया में घूमेगा हरिनाम का गजर।

Ravi Rohan
  • Jul 29 2024 6:46PM

महाराष्ट्र की भूमि संतों की भूमि मानी जाती है। इसी महाराष्ट्र से संत श्रेष्ठ नामदेव महाराज ने भागवत (हिन्दू) धर्म का पताका पुरे भारत में लहराया था। इन्ही संत नामदेव का समाधि महोत्सव केवल हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी मनाया जा रहा है। मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में 1 और 2 अगस्त को संत श्रेष्ठ नामदेव महाराज की पुण्यतिथि समारोह का भक्तीपथ फाऊंडेशन के द्वारा आयोजन किया जा रहा है।

संत नामदेव महाराज की जन्मस्थली हिंगोली जिले के नरसी ग्राम से रविवार को उनकी चरण पादुकाएं लेकर निकली यात्रा आज आलंदी पहुंची। आलंदी से संत ज्ञानेश्वर महाराज की संजीवन समाधि का दर्शन करके हरि नाम का गजर करते हुए यात्रा मलेशिया कि ओर रवाना किया गया। 

इस यात्रा का आलंदी में संत ज्ञानेश्वर महाराज मंदिर प्रशासन, स्थानीय लोकप्रतिनिधि, साधु-संत और वारकी भक्तों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा ने आलंदी से मुंबई होते हुए मलेशिया के लिए प्रस्थान किया। इस यात्रा में स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज, भक्तिपथ सेवा फाऊंडेशन के अध्यक्ष शेषजी महाराज, महाराष्ट्र के हिंगोली, पुणें, नासीक, छत्रपति संभाजीनगर, जलगांव, सोलापुर, समेत मध्यप्रदेश के भक्त शामिल हुए हैं।

हिंगोली जिले के नरसी ग्राम में स्थित संत नामदेव महाराज की जन्मस्थली से संत नामदेव की चरण पादुकाएं लेकर यात्रा सोमवार को आलंदी पहुंची है। आलंदी से संत ज्ञानेश्वर महाराज की संजीवन समाधि का दर्शन करके हरि नाम का कीर्तन करते हुए यात्रा मलेशिया कि ओर रवाना हो चुकी है। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार