देश में त्यौहारों का समय शुरू हो गया है और आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। हिन्दू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस साल नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 से हो रही है और 12 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि समाप्त होगी। वहीं, इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा कई अन्य मंत्रियों ने देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने शारदीय नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की भी प्रार्थना की।
पीएम मोदी ने एक्स पर शुभकामना संदेश पोस्ट करते हुए कहा, “समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। जय माता दी
अमित शाह ने एक्स पर दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, समस्त देशवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। नवरात्रि, शक्ति की आराधना, आध्यात्मिक ऊर्जा के संचय और जगत जननी माँ अम्बे के नौ रूपों की उपासना का महापर्व है। माँ दुर्गा से समस्त विश्व के कल्याण, सुख और शांति की कामना करता हूँ। जय माता दी!