महाराष्ट्र के बदलापुर से एक बड़ी खबर आयी है। पूरे देश को हिला देने वाले बदलापुर रेप केस के मुख्य आरोपी ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी, जहां पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान अक्षय की मौत हो गई।
जब पुलिस रेप केस के आरोपी अक्षय शिंदे को जेल से कहीं ले जा रही थी तो अक्षय ने जीप में बैठे पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर निकाल ली और पुलिसकर्मियों पर 3 राउंड फायरिंग कर दी। इसी बीच पुलिस वालों ने भी फायरिंग कर दी जिसमें रेप के आरोपी अक्षय शिंदे को गोली लग गई।
बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी ने पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये हैं। जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी भी घायल हो गया था। जहां इलाज के दौरान अक्षय की मौत हो गई। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगस्त महीने स्कूल के शौचालय में एक पुरुष सहायक द्वारा 4 और 5 साल की दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था।
पुलिस शुरू में बदलापुर मामले की जांच कर रही थी, लेकिन पुलिस जांच में गंभीर खामियों पर लोगों के भारी आक्रोश के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। आरोपी सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है, मगर स्कूल के अध्यक्ष और सचिव को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है। पिछले महीने हाई कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और इसके जांच की निगरानी कर रहा है।
पुलिस ने बताया कि, अक्षय शिंदे ने पुलिस की गाड़ी से रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की। इस फायरिंग में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। आरोपी ने तलोजा जेल से ले जाते समय इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया, इसके बाद उसकी मौत हो गई।