सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

MS Dhoni Birthday : 43 साल के हुए माही, मुम्बई में ऐसे किया बर्थडे सेलिब्रेट

लोगों के दिलों पर राज करने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है।

Ravi Rohan
  • Jul 7 2024 2:26PM

लोगों के दिलों पर राज करने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। जिन्हें लोग प्यार से माही बुलाते हैं। 7 जुलाई 1983 को जन्में महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए है। इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ अपना बर्थड सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर सुबह से ही उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

केक कटने के बाद साक्षी ने धोनी के पैर भी छू कर आशीर्वाद लिया। शनिवार को मुंबई में दोनों ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में हिस्सा लिया था। जिसमें में वे सबके लिए आकर्षण का केंद्र बने थे। संगीत के बाद उन्होंने मुंबई के एक होटल में अपने जन्मदिन का जश्न मनाया।

एक शानदार युग को किया समाप्त

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए एक शानदार युग को समाप्त किया था। हालांकि इसके बाद ही विराट कोहली और रोहित शर्मा से क्रिकेट के एक नए युग की कहानी लिखनी भी शुरू हो गई। महेंद्र सिंह धोनी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। जिससे आज भी क्रिकेट के मैदान में वे एक्टिव है।  

सीएसके ने शेयर किया वीडियो 

चेन्नई सुपर किंग्स सीएसके ने अपने खिलाड़ी और पूर्व कप्तान के जन्मदिन को खास बनाने के लिए इंटरनेट पर एक खास वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एमएस धोनी के बचपन से लेकर अभी तक के सफर को दिखाया गया है। जिसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं।।

TTE से बने ट्रॉफी कलेक्टर

लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी में उन्होंने टीम को पांच बार आईपीएल का विजेता बनाया है। भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले धोनी इकलौते कप्तान हैं। बता दें कि, भारतीय टीम में आने से पूर्व उन्होंने रेलवे में टीटीई की नौकरी की है। 2010.11 और 2012.13 सीरीज में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्टेलिया को वाइटवॉश करने वाले धोनी, अकेले भारतीय कप्तान हैं। माही ने 72 टी20 में भारत का नेतृत्व किया था।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार