सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान शिव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 30 2024 9:25AM

सोमवार भगवान शिव और चंद्र देव का दिन होने के कारण इस दिन भगवान शिव और शिव परिवार की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन श्रद्धालु मंदिर में जाकर भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग पर जल अर्पित करते है। सोमवार के दिन चंद्र देव का दिन भी माना जाता है जो स्वयं भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार के रूप में उनके सिर पर सुसज्जित है। यदि किसी की जन्म कुण्डली में चन्द्र ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना से इस अशुभता में कमी आती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगी भगवान शिव और चंद्र देव  की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में आज आपसे विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। 

वृष (Taurus)- आज का दिन अनावश्यक भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन परेशान रहेगा। आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा छूट सकता है। आपको परिवार में किसी प्रियजन के बारे में दुखद समाचार मिलेगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini)- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना रहेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क (Cancer)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी काम के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में साझेदारी में कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। मन आनंद से भर जाएगा।

सिंह (Leo)- आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। आप अनावश्यक वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने को लेकर मन में चिंता रहेगी। कारोबार में बदलाव करना आज आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। मन परेशान रहेगा। परिवार में किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

कन्या (Virgo)- आज आप अपने किसी करीबी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से बड़ा विवाद हो सकता है। आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बिजनेस में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.तुला (Libra)- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य को लाभ होगा. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं।

वृश्चिक (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए सफलता भरा रहेगा। अगर आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप कोई नया वाहन या घर खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु (Sagittarius)- आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन परेशान रह सकता है। बिजनेस में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आपको बिजनेस में घाटा उठाना पड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। आपकी पत्नी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

मकर (Capricorn)- आज आपका दिन परेशानियों भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आपको परिवार में किसी करीबी के बारे में अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। आपको बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप लंबी यात्रा पर जाएं तो वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी पक्ष की जीत होगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे. आपको मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. व्यापार में लाभ होगा। परिवार और रिश्तेदारों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन (Pisces)- आज आप कोई नया काम शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने माता-पिता और परिवार के साथ किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। आप परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बनेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार