सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

CM योगी ने बोट से किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, बोले-"घबराने की जरूरत नहीं"

एनडीआरएफ के मोटरबोट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ तहसील धौरहरा, विधानसभा निघासन क्षेत्र अंतर्गत के बाढ़ प्रभावित गांव सौहरिया के मजरा महादेव का जायजा लिया।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 10 2024 9:04PM

इनपुट- रजत के. मिश्र, लखनऊ, twitter- rajatkmishra1

 
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजकीय हेलीकॉप्टर अपने निर्धारित समय पर शारदा नगर हैलीपैड पर लैंड किया। मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एनडीआरएफ के मोटरबोट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ तहसील धौरहरा, विधानसभा निघासन क्षेत्र अंतर्गत के बाढ़ प्रभावित गांव सौहरिया के मजरा महादेव का जायजा लिया। 
 
उनके साथ सीएम के साथ मोटर बोट में विधायक शशांक वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल भी सवार रही। सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि वह चिंता न करें। आपदा की इस घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है। हर संभव मदद और सहयोग उन तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों से राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार