सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Jharkhand Assembly Elections 2024: पोड़ैयाहाट विधानसभा में BJP की उम्मीदवारों की दौड़, क्या प्रदीप यादव को टक्कर देंगे विष्णु कांत झा?

Jharkhand News: आगामी विधानसभा चुनाव में पोड़ैयाहाट विष्णु कांत झा और प्रदीप यादव के बीच हो सकता है सीधा मुकाबला।

Ravi Rohan
  • Sep 7 2024 8:07PM

आगामी चुनाव को लेकर पोड़ैयाहाट विधानसभा में सियासी पारा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बार भाजपा के संभावित उम्मीदवारों की सूची में विष्णु कांत झा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का भी करीबी माना जाता है, जो की उनके पक्ष में एक महत्वपूर्ण कारक साबित हो सकता है।

विष्णुकांत झा के अलावा देवेन्द्र सिंह, गजाधर और राघवेन्द्र सिंह के नामों की भी चर्चा हैं। 4 और 5 सितंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने की योजना है, जहां सभी प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

वर्तमान विधानसभा के विधायक प्रदीप यादव के चेहरे पर चिंता की झलक है। अगर सीधा मुकाबला विष्णु कांत झा और प्रदीप यादव के बीच होता है तो यह चुनाव काफी दिलचस्प हो सकता है। विष्णु कांत झा के पास संगठन का लंबा अनुभव है और वे राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं।

मौजूदा परिदृश्य में विष्णु कांत झा की उम्मीदवारी बीजेपी के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है, जबकि प्रदीप यादव को अपनी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बेहतर रणनीति अपनानी होगी। समय के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि, कौन सा उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ दांव खेलता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार