सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह, तुला राशि वालों के लिए आज का दिन फलदायी, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशि वालों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी सूर्य देव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Jul 28 2024 9:18AM

रविवार के दिन सूर्य देवता की आराधना करना उत्तम मानी गई है।  सूर्य को रोजाना सुबह अर्घ्य देना चाहिए लेकिन रविवार के दिन जल चढ़ाने से व्यक्ति का मान-सम्मान, साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में आइए जानते है आज यानी रविवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आपका पार्टनर आपके साथ सहज और सुखद महसूस करेगा। जिस कारण कुछ दिन से चल रही आपसी मनमुटाव की स्थिति दूर होगी। 

वृष (Taurus)- वृष राशि वालों आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। जिससे आपका  मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए आज का समय आपके लिए अनुकूल है

 मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों आज आपका पार्टनर कुछ बातों के चलते आपसे विवाद कर सकता है। साथी के इस व्यवहार से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। जिस कारण आपका मूड ऑफ रहेगा। अच्छा होगा बैठकर समस्या का समाधान निकालें।

 कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर पिकनिक आदि पर जा सकते हैं।  आज आपके साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए संभल कर रहें। आज का दिन आपका अच्छा निकलने वाला है।

 सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों आज आप अपने पार्टनर के साथ शानदार समय बिताएंगे। आज अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे।  मौसम के हिसाब से कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है।

 कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों आज आपका पार्टनर आज कुछ पारिवारिक बातों को लेकर परेशान रह सकता है।  अपने पार्टनर की बातों को सुने यह समय उनके साथ बिताने का और उन्हें सहयोग करने का है। वह आपसे अपने मन की बात कह सकते हैं। आपका पार्टनर आपसे कुछ अपेक्षाएं रख सकता है।

 तुला (Libra)- आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।आपका साथी आपके मन के भाव को समझेगा। आज का दिन आप फुल इंजॉय में व्यतीत करेंगे। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपका है। 

 वृश्चिक (Scorpio)- आज कुछ छोटी-छोटी बातों पर आप दोनों में विवाद की स्थिति बन सकती है। आज अपने साथी के साथ विवाद की स्थिति खड़ी होगी। अच्छा होगा अपनी गलती एक्सेप्ट कर लें, जिससे मामला सुलझ जाए। 

 धनु (Sagittarius)- आज आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की डिमांड कर सकता है। मौसम के हिसाब से यह आपके लिए ठीक भी रहेगा। कुछ समय अपने साथी के साथ बिताएं। परिवार और संबंधों को बनाए रखने के लिए ऐसा डिसीजन आपके लिए अच्छा रहेगा

 मकर (Capricorn)- आज आप अपने पार्टनर से कुछ बातों पर लड़ झगड़ सकते हैं।  आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका पार्टनर आपको बहुत पसंद करता है। संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ चीजों को इग्नोर करना सीखें।

 कुंभ (Aquarius)- किसी बात को लेकर आपके मन में शंका उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है।आज आप अपने लव पार्टनर के बारे में गलत धारणा मन में बना सकते हैं। कुछ बड़ा डिसीजन करने से पहले बात की अच्छी तरह से छानबीन कर लें।

 मीन (Pisces)- मौसम के हिसाब से प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है। आज साथी के साथ घर पर आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। साथ बैठकर खाना और मूवी देखना आदि आज का दिन आपका अपने साथी के साथ बहुत अच्छा रहने वाला है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार