सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान शिव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 9 2024 9:20AM

सोमवार भगवान शिव और चंद्र देव का दिन होने के कारण इस दिन भगवान शिव और शिव परिवार की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन श्रद्धालु मंदिर में जाकर भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग पर जल अर्पित करते है। सोमवार के दिन चंद्र देव का दिन भी माना जाता है जो स्वयं भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार के रूप में उनके सिर पर सुसज्जित है। यदि किसी की जन्म कुण्डली में चन्द्र ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना से इस अशुभता में कमी आती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान शिव और चंद्र देव  की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सोचे हुए कुछ काम पूरे होने में थोड़ा समय लगेगा। आज परिवार में किसी बात पर आपका झगड़ा हो सकता है। पत्नी से मतभेद और बढ़ेंगे। बिजनेस में आप कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

वृष (Taurus)-  आज का दिन आपको सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। बिजनेस में बड़ा जोखिम लेना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में मौसमी बीमारियों से आप परेशान रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए कोई नया फैसला ले सकते हैं।

मिथुन (Gemini)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम को लेकर आप उत्साहित नजर आएंगे। आज व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। आज आप किसी खास काम से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में माहौल बढ़िया रहेगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। घर पर पत्नी और बच्चों के साथ आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क (Cancer)- आज आप किसी नए काम की नींव रखने का काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपना कोई पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार में नए साझेदारों का सहयोग मिलेगा, जिससे लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मतभेद दूर होंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

सिंह (Leo)- आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों वाला हो सकता है। आपके कुछ पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं, जिसके कारण आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है। व्यापार में हानि की स्थिति रहेगी। आपके सहयोगी साझेदार आपसे दूरी बना सकते हैं। परिवार में कुछ मामलों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या (Virgo)- आज आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, जिसमें आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। आज आप व्यापार में अपने साझेदारों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा आपको कोई बड़ा धोखा मिल सकता है। आज आपको कोई भी नया काम सोच-समझकर ही शुरू करना चाहिए। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

तुला (Libra)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़े काम में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आपको बड़ा आर्थिक फायदा होगा। आज आप किसी खास काम से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)- आज आपकी मुलाकात आपके किसी खास पुराने दोस्त से हो सकती है। साथ ही आज आप शेयर बाजार में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। कारोबार में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जो आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। परिवार में बहुत बढ़िया माहौल रहेगा। लोग आपके पक्ष में नज़र आएंगे।

धनु (Sagittarius)- आज अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या साझेदारी करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी लेने के बाद ही कोई बड़ा फैसला लें, अन्यथा नुकसान संभव है। बिजनेस में आज किसी को पैसा उधार देना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आज परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी। स्वास्थ्य के कारण परिवार में आर्थिक ख़र्चे बढ़ सकते हैं।

मकर (Capricorn)- आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बीपी के कारण आपको शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आज आप अपने बच्चों की शिक्षा के लिए अपना स्थान बदल सकते हैं। आज परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।  कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)- आज आप अपने पार्टनर के साथ अपने भविष्य की योजना बना सकते हैं। आज आप परिवार और घर के लिए सजावट का सामान भी खरीद सकते हैं। आज आप अपनी पत्नी के लिए शॉपिंग कर सकते हैं, जिससे आपकी पत्नी खुश दिखेंगी। आज आपका आर्थिक बजट बढ़ सकता है।

मीन (Pisces)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में लाभ होगा. व्यायाम आदि का सहारा लें। व्यापार में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं, जिससे बड़ा मुनाफा होगा। जो लोग नौकरी की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें आज नौकरी मिल सकती है। परिवार में आपसी कलह दूर होगी। कोर्ट-कचहरी पक्ष की जीत होगी। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार