इनपुट- शैलेश कुमार शुक्ला, लखनऊ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं कि विभागों में क्लास 3 एवं क्लास 4 के अतिरिक्त अधिकारियों के जो भी पद रिक्त है। उनकी सूची तत्काल उपलब्ध कराई जाए। ताकि उन पदों पर नियमानुसार तत्काल नई नियुक्तियों हेतु आयोग से भर्ती हेतु कार्यवाही की जा सके।
आपको बता दें वर्तमान में ज्यादातर सेवानिवृत्त होने के बावजूद कर्मचारी एवं अधिकारी प्रदेश के सभी विभागों में कार्य कर रहे हैं। उपरोक्तानुसार ऐसी स्थिति में रिक्त पदों पर युवा नई नियुक्तियां होने पर सेवानिवृत्त इन अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जा सके।