सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अयोध्या बन रही प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा मॉडल सिटी, 16 नगर निगमों में भी हो रही स्थापना

वर्तमान में अयोध्या नगर में सोलर सिटी में 15.75 करोड रुपए तथा अन्य नगरों में सोलर सिटी में 40 करोड़ रुपए के बजट प्राविधान किया गया है।

Rajat Mishra
  • Oct 3 2024 7:29PM

इनपुट- रवि शर्मा, लखनऊ

 
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि उ0प्र0 सौर ऊर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत अयोध्या शहर को प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा के मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें शहर के कुल विद्युत भार का 10 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से पूर्ति की जाएगी। साथ ही अन्य 16 नगर निगमों में भी सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना करायी जा रही। 
 
वर्तमान में अयोध्या नगर में सोलर सिटी में 15.75 करोड रुपए तथा अन्य नगरों में सोलर सिटी में 40 करोड़ रुपए के बजट प्राविधान किया गया है। किसी भी नगर में सोलर सिटी कार्यक्रम के लिए नगर आयुक्त के माध्यम से प्रस्ताव प्राप्त कर राज्य स्तरीय समिति के अनुमोदनोपरान्त कार्य कराये जाते हैं । ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अयोध्या सोलर सिटी कार्यक्रम के अन्तर्गत अब तक 766 अदद स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 2300 सोलर स्ट्रीट लाइट, 250 अदद सोलर हाई मास्ट, 3.33 मेगावाट क्षमता के ऑनग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट, 50 किलोवाट क्षमता का ऑफग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट एवं 06 मीट्रिक क्षमता का 01 अदद् सोलर आधारित कोल्ड स्टोरेज, 01 किलोवाट क्षमता के 40 सोलर ट्री, 2.5 किलोवाट क्षमता के 18 सोलर ट्री, 10 सोलर वॉटर किऑस्क के अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। 
 
साथ ही पर्यटन के दृष्टिगत 02 सोलर बोट का संचालन सरयू नदी पर किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सरयू के तट पर 40 मेगावाट का सोलर प्लाण्ट स्थापित किया गया है। अयोध्या में सरयू नदी तट पर 10.25 किलोमीटर के मार्ग पर लक्ष्मण किला से निर्मली कुण्ड तक 487 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित कर मार्ग को प्रकाशित करा दिया गया है। वही वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी योजनांतर्गत अयोध्या शहर में 150 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 1100 सोलर स्ट्रीट लाइट, 75 सोलर हाई मास्ट संयंत्रों के अधिष्ठापन की कार्यवाही गतिमान है।
 
इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2023-24 में अयोध्या के साथ अन्य नगर निगमों में वाराणसी नगर निगम परिक्षेत्र में सोलर सिटी योजनान्तर्गत 1512 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 200 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। झांसी नगर निगम परिक्षेत्र में 150 सोलर स्ट्रीट लाइट, 20 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। आगरा नगर निगम परिक्षेत्र में 200 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 100 सोलर हाई मास्ट एवं 01 किलोवाट क्षमता के 20 सोलर ट्री की स्थापना कराई गई। अलीगढ़ नगर निगम परिक्षेत्र में 39 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 35 सोलर हेरिटेज हाई मास्ट लगाई गई।प्रयागराज नगर निगम परिक्षेत्र में 460 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई।मेरठ नगर निगम परिक्षेत्र में 510 सोलर स्ट्रीट लाइट, 23 सोलर हाई मास्ट की स्थापना कराई गई। लखनऊ नगर निगम परिक्षेत्र में 244 सोलर हाई मास्ट, 100 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 01 किलोवाट क्षमता के 10 सोलर ट्री की स्थापना कराई गई। कानपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 100 सोलर हैरिटेज हाई मास्ट, 170 सोलर हाई मास्ट एवं 1600 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। 
 
गाजियाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में 100 सोलर हाई मास्ट एवं 100 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। बरेली नगर निगम परिक्षेत्र में 80 सोलर हाई मास्ट एवं 720 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। शाहजहांपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 11 सोलर हाई मास्ट, 100 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 01 किलोवाट क्षमता के 02 सोलर ट्री की स्थापना कराई गई। मुरादाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में 70 सोलर हाई मास्ट एवं 150 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। फिरोजाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में 150 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 01 किलोवाट क्षमता के 02 सोलर ट्री की स्थापना कराई गई। मथुरा नगर निगम परिक्षेत्र में 100 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। गोरखपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 220 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 700 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई तथा सहारनपुर नगर निगम परिक्षेत्र के 30 प्राथमिक विद्यालयों में 02-02 किलोवाट क्षमता के ऑफग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना कराई जा चुकी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार