सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Kerala Landslides: केरल के वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही, 43 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा मलबे में दबे... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

केरल के वायनाड में बारिश के बीच दर्दनाक भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग मलबे में दबे हुए है। वहीं 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

Rashmi Singh
  • Jul 30 2024 11:30AM

केरल के वायनाड में भीषण बारिस के चलते भूस्खलन हुई है। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग मलवे में दबे है। वहीं 43 लोगों की मौत हो चुकी है। ये हादसा वायनाड जिले के मेप्पडी, मुंडक्कई टाउन और चूरल माला में मंगलवार को हुआ है। स्वाश्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबकि, इस हादसे में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल है। 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार की सुबह 2 बजे के करीब हुआ है। इसके बाद सुबह 4.10 बजे के करीब फिर से एक बार और भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन के चलते करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंस हुए है। इन सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

16  लोग अस्पताल में भर्ती 

 केरल के मुख्य सचिव वी वेणु ने बताया कि, भूस्खलन करीब 2-3 बार हुई। लैंडस्लाइड से घायल होने वाले 16 लोगों को वायनाड के मेप्पाडी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है। सीएम ने कहा कि, "वायनाड में भूस्खलन के बाद सभी संभावित बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा। घटना के बारे में पता चलते ही सरकारी तंत्र बचाव  अभियान में जुट गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में  राज्य की सभी सरकारी एजेंशियां लगी हुई है। आज राज्य के मंत्री घटनास्थल का दौरा कर सकते है।" 

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी 

बता दें कि, केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। सीएमओं ने  बताय कि, "वायुसेना को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा दिया गया है। सीएमओ ने कहा कि, भारी बारिश के बाद वायनाड में भूस्खलन हुआ है। हेल्थ डिपार्टमेंट- नेशनल हेल्थ मिशन ने कंट्रोल रुम खो दिया है। साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए 9656938689 और 8086010833 हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है।" सीएमओं ने आगे बताया कि, "वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर एमआई-17 और एएलएच रवाना हो गए है।" 

मरीजों के लिए अस्पताल अलर्ट पर- स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज 

वहीं स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ड ने कहा है कि, "सभी अस्पतालों को मरीजों के इलाज के लिए अलर्ट कर दिया गया है।" उन्होंने आगे कहा कि, "वायनाड में हुए इस भूस्खलन के बाद आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए है। वैथिरी, कलपट्टा, मेप्पडी और मननथावाडी अस्पताल सहित सभी हॉस्पिटल मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह से तैयार है। रात में ही सभी स्वास्थ्य कर्मी मदद के लिए पहुंच चुके है। वायनाड में स्वास्थ्य कर्मियों की अधिक टीमें तैनात की जाएगी।"

वायनाड पहुंच रहे केरल के मंत्री: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

 मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि सभी सरकारी एजेंसियां भूस्खलन के मद्देनजर खोज और बचाव अभियान में शामिल हो गई हैं।  उन्होंने एक बयान में कहा कि बचाव अभियानों का समन्वय किया जाएगा और राज्य के मंत्री रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए वायनाड पहुंच रहे है।  उन्होंने कहा कि, वायनाड जिले में भूस्खलन और बारिश की वजह से आई आपदाओं के मद्देनजर, स्वास्थ्य विभाग (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) ने एक कंट्रोल रूम खोला है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार