लव जिहाद के दंश से डसी गई देवभूमि; फुफकारने वालों के नाम शोएब और मोहम्मद मुबारिक.. शिमला मे नाबालिग हिन्दू लड़की बनी शिकार
शोएब और मोहम्मद मुबारिक ने हिमाचल की हिन्दू लड़की का किया अपहरण और रेप
देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ की राजधानी शिमला मे एक नाबालिग हिन्दू लड़की पहले प्रेम जाल मे फँसा कर उसका अपहरण कर लिया गया। इस मामले मे मुस्लिम समुदाय के 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर के उनको हिरासत मे ले लिया गया है। ये दोनों मूलतः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से हैं। लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। आरोपितों की सैलून की दुकान है। घटना सोमवार (7 अप्रैल 2025) की है।
यह घटना शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र की है। यहाँ के ब्रौ बाजार मे एक सैलून है। इस सैलून मे शोएब और मुबारिक नाम एक 2 युवक काम करते हैं। दोनों मूल रूप से up के मुजफ्फरनगर जिले से हैं। इन्ही की दुकान के सामने से स्कूली लड़कियाँ पढ़ने जाया करती हैं। शोएब और मुबारिक इन लड़कियों पर गंदी नजर रखा करते थे। 3 माह पहले क्लास 10 मे पढ़ने वाली एक 15 वर्षीया छात्रा इन दोनों के बहकावे मे आ गई। कुछ ही दिनों मे दोनों के मोबाइल नंबर बँट गए और बातचीत शुरू हो गई।
दोनों की बातचीत की जानकारी लड़की की माँ को हुई तो उन्होंने विरोध किया। लड़की को उसके पैतृक गाँव भेज दिया गया। पीड़ित के गाँव आने के बावजूद आरोपित उस से संपर्क की साजिश रचता रहा। वो लगातार गाँव के चक्कर लगाता रहा। आखिरकार 7 अप्रैल वो आरोपित लडक़ी की बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। इस दौरान लड़की के अन्य परिजन गहरी नींद मे सो रहे थे।
रात मे ही पीड़ित की माँ की आँख खुली। पीडिता घर पर नहीं थी। खोजबीन शुरू तो लड़की कहीं आसपास नहीं दिखी। 8 अप्रैल को पूरा दिन पीड़ित को खोजने का प्रयास जारी रहा। आखिरकार पुलिस मे मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत मे मोहम्मद मुबारिक पर अपहरण का शक जताया गया। पुलिस ने मुबारिक को पूछताछ के लिए बुलवाया। शुरू मे उसने इधर-उधर की बातें कर के पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। बाद मे सख्ती दिखाने पर मुबारिक टूट गया।
मुबारिक ने पीडिता के अपहरण का गुनाह कबूल किया। इस काम मे उसने साथ देने के लिए शोएब का भी नाम लिया। दोनों की निशानदेही पर पीड़ित को भी एक अन्य घर से बरामद कर लिया गया। अब लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। पीड़ित के बयानों के आधार पर केस मे pocso एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। चाईल्ड वेलफेयर कमेटी द्वारा पीड़ित की काउंसिलिंग कारवाई गई। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है। मामले मे जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प