सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

संघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाये प्रतिबंध: शुभम पटेल

संघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाये प्रतिबंध: शुभम पटेल

प्रमोद कुमार
  • Jun 25 2024 8:45AM
*गाजियाबाद।* महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में डीसीपी मुख्यालय शुभम पटेल की अध्यक्षता में नॉर्को-आर्डिनेशन मैकेनिज्म (एन०सी०ओ०आर०डी०) की बैठक आहूत की गई। 

बैठक के दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, आरटीओ,उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग,राजकीय रेलवे,पुलिस विभाग,राज्य कर विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक वानिकी प्रभाग, औषधि विभाग,पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, प्रोबेशन विभाग, आबकारी विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारी प्रभारी प्रतिनिधियों से चर्चा की गयी।

डीसीपी मुख्यालय शुभम पटेल ने बैठक में निर्देश दिये कि जनपद में नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता अभियान चलाये जायें। ड्रग के विरोध में मार्च दौड़ रैली निकाली जाये। एस०एम०एस०,बैनर्स, पोस्टर्स, होर्डिंगों आदि द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाये। 

नशा विरोधी जगरूकता अभियान के अन्तर्गत जागरूकता पखवाड़ा मनाये जाने के निर्देश दिये गये तथा उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये गये। स्कूल कॉलेजों में एक दिन आवश्यक रूप से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया जाये, जिसमें निबंध, वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाये।

 एल०ई०डी० डिस्पले के माध्यम से नशा मुक्ति हेतु सूक्ष्म वीडियों ऑडियों क्लिप्स के माध्यम से गाजियाबाद क्षेत्र के सभी बस स्टेशनों पर उद्घोषणा यंत्र द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने तथा परिवहन निगम के अनुबन्धित ढाबों पर भी नशा मुक्ति से सम्बन्धित होर्डिंगस बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिये गये।

 जनपद में संघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर पूर्ण रूप से विराम लगाये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में एडीएम सिटी श्री गम्भीर सिंह,जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारियों प्रतिनिधियों उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार