उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुस्लिम समुदाय के लुटेरे द्वारा एक बेगुनाह हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम भंवर सिंह है जो बारात में आया था। हत्या का आरोप लंगड़ा नाम से कुख्यात मुजाहिद पर लगा है। कत्ल के बाद लाश से भी रुपयों की लूट की गई। 26 फरवरी 2025 को हुई इस हत्या का खुलासा करते हुए सोमवार (2 मार्च) को पुलिस ने मुजाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला बुलंदशहर के थानाक्षेत्र गुलावठी का है। 26 फरवरी की भोर में यहां के जीपी फार्म हाउस में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक की पहचान भंवर सिंह के तौर पर हुई थी। भंवर सिंह की लाश रुई धुनने वाली एक मशीन से सटे कमरे में पड़ी थी।
पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
भंवर सिंह के बेटे ने अपने पिता की हत्या मामले में अज्ञात हत्यारे के खिलाफ तहरीर दी। इस तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस कत्ल के पीछे मुजाहिद नाम के व्यक्ति का हाथ है जिसे कुछ लोग लंगड़ा भी कहते हैं। पुलिस ने मुजाहिद को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू की तब उसने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया।
शादी समारोह बना हत्या का गवाह
पुलिस की पूछताछ में मुजाहिद ने बताया कि वह हिंदुओं की बारात में पैसे बीनने गया था। इसी बारात में भंवर सिंह भी एक बाराती के तौर पर शामिल थे। घटना के समय भंवर सिंह ने शराब पी रखी थी। वह एकांत में बाकी बारातियों से कुछ दूरी पर जाकर लेट गए थे। भंवर सिंह को अकेला देखकर मुजाहिद उनके पास आया और लूटपाट करने लगा।
नशे में होने के बावजूद भंवर सिंह को अपने साथ हो रहे अपराध का पता चला। उन्होंने मुजाहिद की करतूत का विरोध किया। तब तक मुजाहिद उनका फोन छीन कर अपने साथी को दे चुका था। वह भंवर सिंह के पास बच्चे अन्य पैसे भी लूटना चाहता था। इसी नीयत से वह भंवर सिंह को बंद कमरे में ले गया हो उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।