सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कांवड़ यात्रा से सम्बंधित विभागाध्यक्षों प्रभारियों द्वारा किया जा रहा है निरंतर कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण: जिलाधिकारी

कांवड़ यात्रा से सम्बंधित विभागाध्यक्षों प्रभारियों द्वारा किया जा रहा है निरंतर कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण: जिलाधिकारी

प्रमोद कुमार
  • Jul 19 2024 10:26PM
*गाजियाबाद।*  कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र जिला प्रशासन, पुलिस विभाग नगर निगम सहित अन्य विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, जिसके चलते  पुलिस कमीश्नर अजय कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह एवं नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

 इसी के क्रम में मण्डलायक्त सेल्वा कुमारी जे0 द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया।
बताते चले कि कुछ दिनों बाद कांवड़ यात्रा का शुभारम्भ होने वाला है, जिसके मद्देनज़र कांवड़ यात्रियों के आवागमन मार्ग को सुलभ, सुरक्षित एवं सुन्दर बनाने का कार्य जनपद में जिला स्तर पर चल रहा है।

जिसका पुलिस कमीश्नर,जिलाधिकारी और नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों द्वारा रूप रेखा तैयार करने के बाद लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मण्डलायुक्त सेल्वा कुमारी जे0 द्वारा अपने मण्डल के सभी जनपदों में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण व तैयारियों के सम्बंध में बैठके की जा रही हैं।

 इसी क्रम में मण्डलायुक्त महोदया द्वारा मुरादनगर पाईप लाईन मार्ग यानि कांवड़ यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी, नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए निरीक्षण के उपरान्त मण्डलायुक्त महोदय द्वारा जल निगम, गेस्ट हाउस, मुरादनगर में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, एसडीएम पूजा गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु क्या प्लानिंग है उसके बारे में जाना।

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा बताया गया कि सभी विभागों को कांवड़ यात्रा सम्बधित उनके कार्यों को सौंपने के उपरांत उन्हें पीपीटी व बैठकों के माध्यम से समझा दिया गया हैं कि उन्हे अपना कार्य किसी प्रकार से सकुशल सम्पन्न करना हैं। इसके साथ विभागाध्यक्षों एवं प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह समय समय पर तैयारियों का निरीक्षण करते हुए उन्हें अवगत कराते रहे। इसके साथ ही मेरे द्वारा एवं नगरायुक्त द्वारा भी निरंतर स्थलीय निरीक्षण एवं बैठके की जा रही है। 

मण्डलायुक्त सेल्वा कुमार जे0 ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ ही बाते मुख्य होती है, जैसे: सुरक्षित एवं भयमुक्त यात्रा,साफ सुथरी व सुलभ मार्ग,यात्रा के दौरान जलपान की व्यवस्था आदि। इसलिए सुरक्षित, सुलभ व आरामदायक कांवड़ यात्रा हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाएं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार