कुशीनगर में सौहार्दपूर्ण रूप से लोगों ने मनाई दीवाली, लाईटों, दीये और रंगोली से सजे घरों में हुआ लक्ष्मी पूजन
दीपावली का त्योहार कुशीनगर जिले में सौहार्दपूर्ण और परम्परागत रूप से मनाई गई। लोगों ने अपने घरों को लाईट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सजाया। हर घर मे विधिवत लक्ष्मी और गणेश भगवान का पूजन किया गया।
कन्हैया कुशवाहा @KanhaiyaStv
दीपावली का त्योहार कुशीनगर जिले में सौहार्दपूर्ण और परम्परागत रूप से मनाई गई। लोगों ने अपने घरों को लाईट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सजाया। हर घर मे विधिवत लक्ष्मी और गणेश भगवान का पूजन किया गया।
प्रशासन द्वारा पटाखा बिक्री के लिए स्थानों का निर्धारित आबादी से बाहर खेल मैदानों में किया था। जहां देर शाम तक पटाखा खरीदारों की भीड़ लगातार बनी रही। बच्चों के साथ बड़े भी अपनी अपनी क्षमता के साथ पटाखा खरीद करते दिखे। देर रात तक आतिशबाजी होती रही। प्रशासन की तरफ से यहां अग्निशमन विभाग का एक वाहन लगातार चौकसी करता रहा। बीच बीच में अधिकारियों के वाहन भी गश्त लगाते दिखे।
लाईट, दीये और रंगोली से सजे घरों में हुई लक्ष्मी पूजा
बता दें कि जिले में इस साल दीवाली बहुत धूमधाम से मनाई गई। कहीं भी अप्रिय घटना मिलने की सूचना नहीं थी। साथ ही हर घरों को लाइट, दीपक और रंगोली से सजाया गया था। परिवार के लोग जहां विधिवत पूजन मे व्यस्त थे तो वहीं दूसरी तरफ बच्चे आतिशबाजी करते दिखे। दीवाली ने इस बार कोरोना के बाद बाजारों की रौनक लौटा दी। पटाखा व्यापारियों ने भी अपेक्षा से अधिक बिक्री की। वहीं, इस बार जिला प्रशासन ने आबादी के बाहर स्कूल या मैदान प्रांगण की जगह पटाखा बिक्री के स्थान के रूप में चिन्हित किया था।
बच्चों ने खरीदे पटाखे
धनतेरस के दिन से ही सजे इस पटाखा बाजार में उस दिन से लेकर दीपावली की शाम तक खरीदारों की भीड़ लगातार जमी रही। खासकर बच्चों ने अपने पसंद के तेज आवाज वाले पटाखों के साथ रॉकेट, रंग बिरंगी रोशनी वाली फुलझड़ी, साथ आवाज करने वाला बम, चटाई बम पर ज्यादा फोकस रखा।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प