गुरुवार के दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है। गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए. इससे पुण्य फल प्राप्त होता है।
मेष (Aries)- मेष राशि वालों का आज किसी से वाद-विवाद हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों में आपको कम ही सफलता मिलेगी।
वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों को साझेदारी के व्यवसाय से लाभ होगा। व्यापार में तेजी आएगी, जिससे आपके चेहरे पर खुशी लौट आएगी। आप अपने परिवार के सामने अपनी बात रख सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों को अपने कर्ज को कम करने का प्रयास करना चाहिए। परिवार में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम और जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानियां कम होंगी। अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट होने के बजाय आप बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश में लगे रहेंगे।
कर्क (Cancer)- कर्क राशि के विद्यार्थियों की पढ़ाई में उन्नति होगी। आप जिस भी काम की जिम्मेदारी लेंगे, उसमें आपकी कुशलता उभर कर सामने आएगी जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। धैर्य के साथ अपने सभी काम करें। अपने परिवार के साथ मिलकर गरीबों के लिए कुछ दान की व्यवस्था करें।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों को घर के मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अवैध कार्यों के परिणाम हमेशा विनाशकारी होते हैं, सावधान रहें। पारिवारिक रिश्तों को सावधानी से निभाएँ। अपनी योजनाओं और प्रेम संबंधों को सार्वजनिक करने से बचें।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि वाले लोग आज अपने काम जल्दी से निपटा लें, लापरवाही न करें। सामाजिक स्तर पर आपके काम की सराहना होगी। यात्रा करते समय अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। साझेदारी के व्यवसाय में आपको अधिक लाभ मिल सकता है।
तुला (Libra)- तुला राशि वालों को आज धार्मिक कार्य करने चाहिए। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज उन्नति होगी। सामाजिक दायित्वों को निभाने में आप काफी हद तक सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में परेशानियां खत्म होंगी। नौकरी में अनुभवी लोगों से मदद मिल सकेगी।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों का आज बौद्धिक विकास होगा। नौकरीपेशा लोगों पर आज कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा। प्यार और जीवनसाथी के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। कारोबार में स्थिरता देखने को मिल सकती है।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि वाले लोगों को आज यात्रा करते समय कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखना चाहिए। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि किसी नजदीकी रिश्तेदार से अनबन होने की संभावना है, इसलिए इस बात का पहले से ही ध्यान रखें। किसी काम को लेकर जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखना आपके काम को बिगाड़ सकता है।
मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को मार्च के अंत तक अधिक कार्यभार उठाना पड़ सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, सुखी वैवाहिक जीवन से आप संतुष्ट रहेंगे।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों को घर के बड़ों के पदचिन्हों पर चलना चाहिए। नौकरी में देर शाम तक सभी काम ठीक से हो जाएंगे, कार्यस्थल पर आप ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे। परिवार में सबकी बात मानना आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।
मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के शुभ कार्यों में रुकावटें आएंगी। आपकी सेहत में पहले से सुधार आएगा। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर आप दुखी हो सकते हैं, समस्या का समाधान करने के लिए शांत रहना जरूरी है। आप लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते नजर आएंगे, जिससे आपके अंदर नई अंतर्दृष्टि विकसित होगी।