शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनि देव न्यायकर्ता हैं, ये व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनिवार को शनि देव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते हैं। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा शनि देव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके ऊपर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। कानूनी मामलों में भी आपको जीत मिलती दिख रही है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस दिन धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए अवसर आपके जीवन में दस्तक देंगे, बस आपको उन्हें सही समय पर पहचानना है। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए अपनी बुद्धि का प्रयोग करने का प्रयास करें।
वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर काम तनावपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर आज वाद-विवाद हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज यात्रा करने से बचें। आज आपके मन में अपने पार्टनर के लिए ख़राब भावनाएँ आ सकती हैं। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है उन्हें अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर ध्यान दें। करियर में सतर्क रहें. कारोबारी अलर्ट, आज माल गुम हो सकता है। आज आप बिजनेस में पैसा लगा सकते हैं। छात्र आज दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। आज जीवन के कठिन समय में या कोई भी निर्णय लेने में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कर्क राशि वाले आज अपने काम में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में आज आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को आज समझदारी से काम लेना चाहिए। अपना समय बचाने का प्रयास करें। सामाजिक स्तर पर आप सतर्क रहेंगे। आज परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों की किस्मत आज चमक सकती है। आज आप कार्यस्थल पर बैठकों में व्यस्त रह सकते हैं। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। धन का सदुपयोग करें। बच्चों का हौसला बढ़ाएं। सप्ताहांत पर परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। त्योहारों के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों की आज दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों को महत्व न दें। किसी व्यापारी की सामाजिक छवि आज प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। रिश्तों का ख्याल रखें।
तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर काम और समय को लेकर सतर्क रहें। ऑफिस में सीनियर और बॉस आपसे खुश रहेंगे, आपको प्रमोशन मिल सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दिन सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर आपको अपना काम जल्द से जल्द पूरा करना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज क्रोध और अहंकार से दूर रहें। व्यवसाय में महत्वपूर्ण कागजात हाथ में न रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। हर काम के बारे में अपडेट रहें।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आज काम का बोझ ज्यादा नहीं रहेगा। यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी जाए तो उसे पूरा करें। आज आप नये कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में काम पूरा करने में आपको स्टाफ और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है।
मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों की सुख-सुविधाओं और विलासिता में कमी आ सकती है। कार्यस्थल पर सतर्क होकर कार्य करें। व्यापारी वर्ग निर्णय लेते समय सावधानी बरतें, जल्दबाजी न करें। आज किराये से आय अर्जित करने वालों की आय में कमी आ सकती है। घर में बड़ों की डांट के कारण आप अपने रुके हुए काम पूरे कर लेंगे।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों को आज के दिन शुभ संकेत मिल सकते है। आपकी किसी नये काम को करने की कोशिश रंग लाएगी। अगर आप मेहनत करेंगे तो आप अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। कारोबार में नियमों का पालन करें, अन्यथा भविष्य में परेशानी में पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करते समय बच्चों को दूर रखें, उन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, योग और ध्यान पर ध्यान दें।
मीन (Pisces)- मीन राशि वालों को आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। आपका बॉस सार्वजनिक रूप से आपकी और आपके काम की सराहना कर सकता है। रुके हुए व्यापारिक कार्यों में गति आ सकती है। विद्यार्थियों के मन में कलात्मक विचार आएंगे। इसे समय पर पूरा करने पर जोर दें। प्रेम जीवन में आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं।