सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Udaipur: महाराणा प्रताप के वंशज और पूर्व मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

महाराणा प्रताप के वंशज और पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन।

Rashmi Singh
  • Mar 16 2025 11:35AM

राजस्थान से एक दुखद समाचार सामने आया है। उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और मेवाड़ के 76वें संरक्षक अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। 80 वर्षीय अरविंद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह सिटी पैलेस के शंभू निवास में रह रहे थे, जहां उनका इलाज भी चल रहा था। सोमवार को राजघराने की परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मेवाड़ में शोक की लहर

अरविंद सिंह के निधन से मेवाड़ राजवंश और पूरे राजस्थान में शोक की लहर फैल गई है। वह भागवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था। अरविंद सिंह का निधन मेवाड़ राजवंश के लिए एक बड़ी क्षति है।

अरविंद सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा अजमेर के मेयो कॉलेज से की थी। इसके बाद उन्होंने उदयपुर के महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। इसके अलावा, उन्होंने यूके के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी प्राप्त की थी।

अरविंद सिंह ने कुछ समय अमेरिका में भी काम किया और फिर वह एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बने। इसके अलावा, वे महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट और राजमाता गुलाब कुंवर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रहे।

उदयपुर और मेवाड़ के विकास में योगदान

अरविंद सिंह का जीवन उदयपुर और मेवाड़ के विकास में समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवनकाल में इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। उनका निधन क्षेत्र के लिए एक बड़ा नुकसान है और उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्र हो रहे हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार