सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान सम्पादक सुरेश चव्हाणके जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 17 मार्च 2025 को 83 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। इस अवसर पर 26 मार्च को सुरेश चव्हाणके जी ओडिशा में उनके पैतृक आवास गए। यहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और प्रभु श्रीराम से देवलोक में उनके लिए शाँति व उच्च पद की कामना की। बताते चलें कि स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान के बेटे धर्मेंद्र प्रधान वर्तमान मोदी सरकार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर देश को अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
बुधवार को सुरेश चव्हाणके जी ने अपने X हैंडल पर लिखा, "आज केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के स्वर्गीय पिताश्री पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री देवेंद्र प्रधान जी के निधन पर उड़ीसा में उनके पैतृक आवास अंगुल-तलचर पहुंचकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि और सम्मान अर्पित किया। मेरी प्रार्थनाएँ धर्मेंद्र प्रधान जी और उनके परिवार के साथ हैं। ॐ शांति।" इस मौके पर सुरेश जी धर्मेंद्र प्रधान के तमाम शोक संतृप्त पारिवरिक परिजनों और संबंधियों से भी मिले।