सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Gulfam Singh Yadav Murder: संभल में BJP नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या, जहर का इंजेक्शन लगा फरार हुए हमलावर, मुलायम के खिलाफ लड़ा था चुनाव

Sambhal News: संभल में भाजपा के कद्दावर नेता की बाइक सवार अपराधियों ने की हत्या, हरिगढ़ में उपचार के दौरान मृत्यु।

Ravi Rohan
  • Mar 10 2025 8:26PM

संभल के गुन्नौर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की सोमवार को हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें जहर का इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब गुलफाम सिंह यादव दोपहर करीब एक बजे अपने गांव दफ्तरा हिंमंचल स्थित घेर में चारपाई पर बैठे हुए थे।

बाइक सवार हमलावरों ने दिया जहर का इंजेक्शन

गुलफाम सिंह यादव के पास बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे, और उनमें से एक ने उन्हें पेट में जहर का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद दोनों हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल जुनावई के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। उपचार के लिए जब उन्हें अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में उनकी मौत हो गई।

राजनीति में 3 दशकों तक सक्रिय रहे गुलफाम सिंह 

करीब 65 वर्षीय गुलफाम सिंह यादव तीन दशकों से राजनीति में सक्रिय थे। उन्होंने 2004 में गुन्नौर विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा, वह पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे।

BJP के विभिन्न पदों पर रहे गुलफाम सिंह यादव

गुलफाम सिंह यादव भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, आरएसएस के जिला कार्यवाह और भाजपा के महामंत्री पद पर भी रह चुके थे। उनकी पत्नी जावित्री देवी तीन बार लगातार गांव की प्रधान चुनी गईं, और 2019 में उनके पुत्र दिव्य प्रकाश यादव जुनावई ब्लॉक के प्रमुख बने।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार